नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा सचिव प्रीति सूदन ने शुक्रवार को सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखा है। जिसमें एक महत्वपूर्ण सूचना दी गई है। इसमें इन राज्यों के अंतर्गत आने वाले उन जिलों के बारे में बताया गया है, जिनका वर्गीकरण रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन के तहत हुआ है। केंद्र द्वारा जारी नए आदेश के तहत सभी 6 महानगरों- दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद को रेड जोन में रखा गया है।
छत्तीसगढ़ की तो यहां थोड़ी राहत है। सिर्फ राजधानी रायपुर को रेड जोन में रखा गया है। वही कोरबा जिले को ऑरेंज में रखा गया है। वहीं अन्य 26 जिलों को ग्रीन जोन में बांटा गया है।