रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए राहत की बड़ी खबर है। आज पांच और मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्वीट कर जानकारी दी है। पांचों मरीजों को आज अस्पताल से डिस्चार्ज किया जाएगा। प्रदेश में कुल एक्टिवट मरीजों की संख्या अब 16 रह गयी है। इससे पहले कुल मरीज 21 थे, जिनमें से 5 मरीज डिस्चार्ज कर दिये गये हैं।
यात्रा की व्यवस्था करने के बाद आज 5 और मरीजों को छुट्टी दी जाएगी। इसमें 2 महिलाएं, कबीरधाम से 1 बच्चा, दुर्ग से 1 आदमी और सूरजपुर से 1 व्यक्ति शामिल है। अब छत्तीसगढ़ में 16 सक्रिय #COVID19 मरीज हैं, सभी स्थिर हैं: छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य मंत्री, टी.एस. सिंह देव pic.twitter.com/o2kpDzSD5K
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 9, 2020