कोरोना का चक्कर शिक्षक को पड़ा भारी…कलेक्टर ने किया निलंबित…जाने क्या है पूरा मामला

0
1148

चारामा। एक तरफ शासन प्रशासन के द्वारा कोरोना वायरस से बचाव के लिए लगातार एडवाइजरी जारी किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ कोरोना को लेकर सोशल मीडिया में भ्रम फैलाना एक शिक्षक को महंगा पड़ गया। ये मामला कांकेर का है। जहां एक एल बी व्याख्याता हिमन कोर्राम ने व्हाट्सएप ग्रुप में कोरोना वायरस को लेकर गलत जानकारी वायरल किया था। व्याख्याता हिमन कोर्राम नरहरपुर विकासखंड में BRC के तौर पर पदस्थ हैं। हिमन ने आज ही अपने मोबाइल से कोरोना को लेकर अपुष्ट और भ्रामक जानकारी वायरल कराया था। कलेक्टर ने शिकायत प्राप्त होने पर इसे सोशल मीडिया के दुरुपयोग एवं सिविल सेवा का उल्लंघन बताया है।हिमन कोर्राम को सोशल मीडिया के दुरुपयोग एवं सिविल सेवा आचरण नियम का उल्लंघन करने के कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के नियम 9 के उपनियम 1 के तहत कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय BEOऑफिस चारामा किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.