कु.नूपुर उपाध्याय को डीएसपी के पद पर चयनित होने पर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने दी शुभकामनाएं…

0
1611

कु.नूपुर उपाध्याय को डीएसपी के पद पर चयनित होने पर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने दी शुभकामनाएं…

कोरबा।शासकीय हाई स्कूल बाकी साईट कोरबा के प्राचार्य के पद पर कार्यरत सुरेश उपाध्याय की बेटी नूपुर उपाध्याय ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परिणाम में 12 वीं रैंक हासिल कर डीएसपी के लिए चयनित हुई ।कु.नूपुर उपाध्याय ने अपने माता-पिता के साथ छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोज चौबे व संघ के पदाधिकारियों से सौजन्य भेंट किया। संघ के पदाधिकारियों ने कु. नूपुर उपाध्याय को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

संघ के जिलाध्यक्ष मनोज चौबे ने बताया कि कोरबा जिला के होनहार छात्रा कु.नूपुर उपाध्याय का डीएसपी के गरिमामय पद पर चयन होना कोरबा जिला के लिए गौरवान्वित की बात है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मनोज चौबे के साथ मुख्य रूप से प्रदेश संयुक्त सचिव कन्हैया देवांगन, प्रदेश प्रतिनिधि श्रीमती माया देवी क्षत्रिय, जिला सचिव नरेंद्र चंद्रा, जिला कोषाध्यक्ष बुद्धेश्वर सोनवानी, जिला महामंत्री संतोष साहू, जिला महासचिव राधे मोहन तिवारी, जिला सचिव गुलाब दास महंत, जिला उपाध्यक्ष अशोक भारद्वाज, जिला संगठन सचिव प्रेम सिंह कंवर, पोड़ी ब्लॉक अध्यक्ष राम शेखर पांडेय, कटघोरा ब्लाक अध्यक्ष चंद्रिका पांडेय,कोरबा ब्लॉक अध्यक्ष वेद व्रत शर्मा, ब्लॉक मीडिया प्रभारी बसंत मीरि, ईश्वर लदेर,राकेश टंडन सहित संघ के पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.