रायपुर 23 अगस्त 2019 । अभी प्रदेशभर के कर्मचारियों के द्वारा कार्मिक संपदा प्रपत्र भरने का कार्य चल रहा है।ऐसे में कर्मचारियों में इसे लेकर हड़बड़ी की स्थिति नजर आ रही थी।क्योंकि पूर्व में जारी पत्र के आधार पर 500 से कम कर्मचारी वाले आहरण वितरण अधिकारी को एक 30 अगस्त तक तथा 500 से अधिक कर्मचारी वाले आहरण वितरण अधिकारी को 30 सितंबर तक अनिवार्य रूप से कार्मिक संपदा का प्रपत्र ऑनलाइन अपडेट किया जाना था।
इधर कर्मचारियों के द्वारा प्रपत्र भरे जा रहे थे वही सॉफ्टवेयर में रोज नए नए अपडेट का कार्य किया जा रहा था।ऐसे में कई विभागों के द्वारा इसे भरने की तिथि में बढ़ोतरी करने का मांग गया था। जिस पर संचालनालय कोष लेखा एवं पेंशन ने कार्मिक संपदा प्रपत्र भरने की तिथि को और बढ़ा दिया है।
अब 500 से कम शासकीय सेवकों वाले आहरण संवितरण अधिकारी को 30.09.2019 तक कार्मिक संपदा का प्रपत्र पूरा किया जाना है।
500 से अधिक शासकीय सेवकों वाले आहरण संवितरण अधिकारियों को 31 अक्टूबर 2019 तक कार्मिक संपदा का प्रपत्र पूरा करना है।