- छिंदगढ :- छत्तीसगढ़ पंचायत नगरीय निकाय शिक्षक संघ के पदाधिकारी एरियर्स के सही गणना के मांगों के सन्दर्भ में जिला पंचायत सुकमा पहुंचे। जिला पंचायत सीईओ सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी से मुलाकात कर छिंदगढ़ विकास खंड में एरियर्स राशि का सही सही गणना नहीं किये जाने के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। उन्होंने आश्वासन दिया की किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नही होगी। साथ ही जिला पंचायत में शिक्षा के प्रभार में एबीईओ साहू सर से मुलाकात कर एरियर्स, भत्ता व अन्य जानकारी ली गई। उन्होंने जानकारी दी की नये प्रपत्र में एरियर्स के सम्बन्ध में सभी ब्लाकों से जानकारी मंगाई जा रही है, तत्पश्चात जिला स्तरीय कमेटी में सही सही गणना की जायेगी और मांग पत्र भेजा जायेगा।
आज के प्रतिनिधि मंडल में प्रांतीय महामंत्री आशीष राम, ब्लॉक अध्यक्ष दुजाल पटेल, मिडिया प्रभारी कृष्णा पुजारी, विलास कुमार साव, रामकुमार वीसी, धनंजय साहू, प्रमोद राज, ओपी ध्रुव एवं अन्य सक्रिय सदस्य उपस्थित थे।
Home संघर्ष मोर्चा Exclusive News एरियर्स की समस्या को लेकर छ.ग.न.नि.शिक्षक संघ छिंदगढ के पदाधिकारी मिले सुकमा...