रायपुर 15 मार्च 2024। कर्मचारी अधिकारियों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान किया है मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज कर्मचारियों के लिए चार प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। इसी के साथ अब कर्मचारियों को महंगाई भत्ता 42% से बढ़कर 46% हो गया है मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि इसका लाभ पेंशनरों को भी मिलेगा।महंगाई भत्ते किया राशि 1 मार्च 2024 की तिथि से मिलेगी।