रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए यह गौरव की बात है कि सरगुजा जिले की अम्बिकापुर ब्लाक के प्राथमिक शाला भगवानपुर की शिक्षिका प्रमिला कुशवाहा को पूरे देश में लोकप्रिय शिक्षक बनने का गौरव प्राप्त हुआ। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित राष्ट्रीय संसाधन प्रतियोगिता में प्रमिला कुशवाहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है नवाचारी तरीके से बच्चों को पढ़ाने के सबसे श्रेष्ठ 3 आइडिया में दूसरा स्थान प्रदेश के ही सरगुजा जिले की अम्बिकापुर ब्लाक के प्राथमिक शाला भगवानपुर की शिक्षिका सुनीता भगत को मिला।
इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के लिए और एक उपलब्धि है कि टॉप 3 में छत्तीसगढ़ के 7 शिक्षकों को इसमें स्थान प्राप्त हुआ है। टॉप टेन में हेमदास बैरागी रायगढ़, योगेश करांज
गोकर बिलासपुर, सुनीता भगत सरगुजा, प्रमिला कुशवाहा सरगुजा, कोमिला हनात हिमाचल प्रदेश, समीक्षा त्रिपाठी मुंगेली, ऋतु धवन नई दिल्ली, अशोक कुमार राठिया कोरबा, हेमदातेश्वर पटेल कोंडागांव, युद्धवीर
हिमाचल प्रदेश शामिल है।
कैसे अध्यापन करते हैं ये शिक्षक।
प्रमिला कुशवाहा ने पार्केट बोर्ड में छोटे छोटे साइज के हिंदी व अंग्रेजी के अक्षर तथा गणित के अंको एवं चिन्हों पशु-पक्षियों, जानवरों, दैनिक उपयोग की वस्तुओं के आकर्षक कार्ड तैयार कर रुचिकर तरीके से अध्यापन अपने विद्यालय में करा रही हैं। वहीं सुनीता भगत ने लूडो के पासे पर चारों तरफ कलरफुल पेपर पर हिंदी अंग्रेजी के अक्षरों तथा गणित के अंको को चिपका कर बच्चों को अक्षर एवं अंकों का ज्ञान खेल खेल में बड़े आकर्षक तरीके से दे रही हैं