रायपुर 5 अक्टूबर 2018। स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश के कई विकास खंड शिक्षा अधिकारियों का स्थानांतरण आदेश आज जारी कर दिया है। स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा 122 विकास खंड शिक्षा अधिकारियो,प्राचार्य, प्रधान पाठक का स्थानांतरण किया गया है वहीं कई प्राचार्य और प्रधान पाठक को विकास खंड शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी भी दी गई है।