स्वयं के व्यय पर B.Ed/D.Ed करने वाले एलबी शिक्षक संवर्ग को मिलेगा वेतन वृद्धि का लाभ!…जिला शिक्षा अधिकारी ने आवश्यक कार्यवाही हेतु DPI को लिखा पत्र

0
9973

जांजगीर चांपा/सक्ती। स्वयं के व्यय पर B.Ed/D.ed करने वाले शिक्षक एलबी संवर्ग को वेतन वृद्धि मिलने का रास्ता साफ होते नजर आ रहा है।आज जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती ने माननीय हाईकोर्ट के याचिका क्रमांक 588 2019 के परिपेक्ष में आवश्यक कार्यवाही हेतु लोक शिक्षण संचालक को पत्र प्रेषित किया है।

छत्तीसगढ़ पंचायत नगरीय निकाय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी,प्रदेश प्रचार सचिव विकास तिवारी, प्रदेश महिला प्रतिनिधि श्रीमती कमला दपी गबेल, जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह, जिला सचिव बोधी राम साहू,वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष प्यारे लाल साहू,जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र प्रताप सिंह राठौर, जिला पदाधिकारी लोचन चन्द्रा ब्लाक अध्यक्ष जैजैपुर बी.एस. बनाफर, ब्लाक अध्यक्ष सक्ती महेन्द्र कुमार राठौर, ब्लाक अध्यक्ष डभरा चेतन पटेल, ब्लाक अध्यक्ष मालखरौदा कुलदीप कुर्रे ने एल.बी. संवर्ग के शिक्षकों को स्वयं के व्यय पर डी.एड./ बी.एड. करने पर 02 वेतन वृद्धि का लाभ देने के लिए आदेश जारी करने पर सक्ती डीईओ श्री एन. कुजूर जी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.