रायपुर। आज छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल जी का जन्मदिन है। इस शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ के शिक्षकों के द्वारा संयुक्त शिक्षक संघ के आह्वान पर विशेष अभियान चलाया गया। माननीय मुख्यमंत्री जी को शिक्षक समुदाय हमेशा से ही जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित करता रहा है। वर्तमान समय के अनुसार शिक्षकों ने सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमो से आज मुख्यमंत्री जी को जन्मदिन की शुभकामना भेजते हुए कोरोना संबंधी ड्यूटी करने वाले शिक्षकों के लिए कोरोना वॉरियर्स कि तरह ही 50 लाख के सुरक्षा बीमा की सौगात देने का निवेदन किया। संयुक्त शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष केदार जैन ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी उदारवादी और सकारात्मक सोच के धनी है। संघ एवं शिक्षक समुदाय को मुख्यमंत्री जी पर पूरा भरोसा है कि शिक्षकों की इस मांग पर आज जन्मदिन के विशेष अवसर पर उनके द्वारा शिक्षक समुदाय को 50 लाख का बीमा की सौगात जरूर प्रदान किया जाएगा। इस अभियान में छत्तीसगढ़ के हजारों शिक्षक सहभागी बने और यह क्रम लगातार जारी हैं। इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रांताध्यक्ष केदार जैन सहित श्रीमती ममता खालसा, ओम प्रकाश बघेल,माया सिंह, अर्जुन रत्नाकर, गिरजा शंकर शुक्ला, नरोत्तम चौधरी, सोहन यादव, रूपानंद पटेल, ताराचंद जयसवाल, सुभाष शर्मा, विजय राव, मुकुंद उपाध्याय अमित दुबे सहदेव सोनवानी, शहादत अली आदि ने संयुक्त शिक्षक संघ के समस्त पदाधिकारियों एवं शिक्षक समुदाय का आभार व्यक्त किया है।