शिक्षक पदोन्नति:रिक्त पद व स्थान को सार्वजनिक कर काउंसिलिंग कर पदोन्नति करने की मांग…..प्राचार्य, व्यायाम शिक्षक, ग्रंथपाल पद पर भी करें पदोन्नति…. संजय शर्मा ने कहा वरिष्ठता सूची शासन के नियमानुसार हो व प्रदेश में एकरूपता हो

0
1306

रायपुर 11 जनवरी 2022। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष संजय शर्मा ने सचिव स्कूल शिक्षा विभाग, आयुक्त
लोकशिक्षण संचालनालय को पत्र लिखकर शासकीय पत्र का उल्लेख करते हुए अवर सचिव छ ग शासन स्कूल शिक्षा विभाग के पत्र क्रमांक एफ 2 – 86 / 2021 / 20 – दो दिनांक 6 /01/2022 के आधार पर मांग किया है कि वर्तमान पदोन्नति में प्राचार्य, व्यायाम शिक्षक, ग्रंथपाल, सहायक शिक्षक विज्ञान, डबल स्नातक को पदोन्नति देने तथा रिक्त पद व स्थान को सार्वजिनक कर काउंसिलिंग किया जावे।

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश संयोजक सुधीर प्रधान, वाजिद खान, प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, देवनाथ साहू, बसंत चतुर्वेदी, प्रवीण श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता, डॉ कोमल वैष्णव, प्रांतीय सचिव मनोज सनाढ्य प्रांतीय कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र पारीक ने कहा है कि छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा सेवा (शैक्षिक एवं प्रशासनिक संवर्ग) भर्ती तथा पदोन्नति नियम 2019 में एल बी संवर्ग के लिए पदोन्नति में ( 5 वर्ष को शिथिल करते हुए 3 वर्ष ) वन टाइम रिलेक्सेशन देने का संसोधित राजपत्र 31 दिसंबर 2021 को जारी किया गया है।

निम्न पदों व विषय पर वर्तमान पदोन्नति में व्यवस्था दिया जावे –

प्राचार्य पद – प्राचार्य पद में वन टाइम रिलेक्सेशन का लाभ देते हुए व्याख्याता (एल बी संवर्ग) को प्राचार्य के पद पर पदोन्नति किया जावे।

व्यायाम शिक्षक को सहायक क्रीड़ा अधिकारी व क्रीड़ा परिसर कोच के पद पर पदोन्नति दिया जावे।

व्यायाम शिक्षक के रिक्त पद पर बी पी एड धारकों को पदोन्नति दिया जावे।

ग्रंथपाल के रिक्त पद पर बी लिब धारको को पदोन्नति दिया जावे।

डबल स्नातक को पात्र मानते हुए पदोन्नति दिया जावे।

व्याख्याता, पूर्व माध्यमिक प्रधान पाठक, शिक्षक, प्राथमिक प्रधान पाठक के रिक्त पद व स्थान को सार्वजनिक कर काउंसिलिंग से पदोन्नति किया जावे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.