रायपुर 30 दिसंबर 2020। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने आज भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के लिए ट्रांसफर आदेश जारी कर दिया है राज्य सरकार ने आज कई कलेक्टर सहित IAS अफसरों के ट्रांसफर किये हैं। डोमन सिंह को महासमुंद का नया कलेक्टर बनाया गया है, वहीं नम्रता गांधी धमतरी जिला पंचायत सीईओ से गौरेला पेंड्रा मरवाही का नया कलेक्टर बनाया गया है।