जिला फेडरेशन ने उच्चाधिकारियों को सौंपा माँगो का ज्ञापन…मांग पूरा नही होने पर दिया आंदोलन काअल्टीमेटम

0
543

राजनांदगांव //– सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला राजनांदगांव के जिलाध्यक्ष शंकर साहू के नेतृत्व व प्रांताध्यक्ष- मनीष मिश्रा, प्रांतीय संयोजक जाकेश साहू की अगुवाई में जिला कलेक्टर, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी व जिला शिक्षाधिकारी को पूर्व से लम्बित मांगों को एक सप्ताह के अंदर पूरा करने हेतु मांगपत्र सह अल्टीमेटम दिया गया। अगर हमारी मांगों पर किसी भी प्रकार की कार्यवाही नही किया जाता है तो फेडरेशन के द्वारा एक सप्ताह के बाद चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा, जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन-प्रशासन की होगी।

मांगो का विवरण निम्न है — 🎯➡01) 01 जुलाई 2019 को 08 वर्ष पूर्ण कर चुके सहायक शिक्षक पंचायत संवर्ग की संविलियन आदेश तत्काल जारी कर माह-जुलाई 2019 की संविलियन वेतनमान अतिशीघ्र प्रदान किया जाये।
🎯➡02)सहायक शिक्षक एल. बी. संवर्ग का समयमान/क्रमोन्नत वेतनमान के आधार पर रिवाइज्ड एल. पी. सी. जारी कर नवनिर्धारित वेतनमान व एरियर्स राशि का भुगतान किया जाये।
🎯➡03) राजनांदगांव जिले के अंतर्गत नियम विरुद्ध किये गए ट्रांसफर को निरस्त कर ,उन्हें पुनः मूल शाला में पदस्थ किया जाये।
🎯➡04)संविलयन से पूर्व मृत शिक्षा कर्मियों के आश्रितों को तत्काल अनुकंपा नियुक्ति प्रदान किया जाये।
🎯➡05)पूर्व से लंबित समस्त प्रकार की एरियर्स जैसे – समयमान,पुनरीक्षित वेतनमान आदि राशि को तत्काल प्रदाय किया जाये।
🎯➡06)अतिशेष शिक्षकों का उसी संकुल के रिक्त शाला/ पास के संकुल में स्थायी पदस्थापना किया जाये।
🎯➡07)पंचायत व शिक्षक एल. बी. संवर्ग के लिये सी.पी. एस. पास बुक का संधारण किया जाये।
🎯➡08)सहायक शिक्षक पंचायत व एल बी संवर्ग के वरिष्ठता सूची का प्रकाशन किया जाये।।

🎯➡09)सी. पी. एस. कटौती की गई राशि को उनके। CPS खाते में अतिशीघ्र जमा किया जाये।।

🎯➡10) पूर्व में नॉन ded/bed की कटौती राशि को एरियर्स के रूप में प्रदान किया जाये।।

🎯➡11)ब्लॉक व जिला स्तरपर। प्रत्येक 03 माह में परामर्शदात्री की बैठक की आयोजन किया जाये।।

🎯➡12)निम्न पद से उच्च पद व समान पद से समान पद की एरियर्स राशि को प्रदान किया जाये।।

🎯➡13)परीक्षा अनुमति वका र्योत्तर अनुमति प्रदान किया जाये।।

🎯➡ 14) पूर्व में लंबित । मेडिकल व प्रसूति अवकाश की राशि प्रदान किया जाये।।

🎯➡15) छुईखदान ब्लॉक में वर्ष 2010 में नियुक्त सहायक शिक्षक पंचायत की जुलाई 2018 की पुनरीक्षित वेतन की अंतर राशि तत्काल प्रदान किया जाये।।

🎯➡16) प्रान कार्ड में हुई त्रुटियों को सुधार किया जाये तथा जिन्हें प्रान किट नही मिला है,उनके लिए प्रान किट प्राप्ति हेतु आवश्यक प्रक्रिया शीघ्र पूरा कराया जाये।। 🎯➡17) सहायक शिक्षक पंचायत संवर्ग जिनकी नियुक्ति प्रयोगशाला सहायक के पद पर हुई है,उनका संविलियन 01 जुलाई 2018 को हुआ है। उनके संविलियन आदेश में प्रयोगशाला लिखकर कैडर बदला गया है,जिसके कारण उन्हें पदोन्नति/क्रमोन्नति मिलने से वंचित हो जायेंगे,उनके कैडर में सुधार किया जाये।।

🎯➡18) स्वयं के व्यय से DED/BED किये गये योग्यताधारियों को वेतन वृद्धि का लाभ प्रदान किया जाये।।

🎯➡19) 02 बच्चों के बाद परिवार नियोजन कराये शिक्षकों को एक वेतन वृद्धि का लाभ प्रदान किया जाये।।

🎯➡20) बस्तर संभाग की भांति राजनांदगांव जिले के आदिवासी विकासखंडों में कार्यरत शिक्षकों को भी विशेष जोखिम भत्ता प्रदान किया जाये।

अतः उपरोक्त मांगो के सम्बंध में बहुत जल्द जिले के उच्चाधिकारियों द्वारा कोई ठोस निर्णय नही लिया जाता है, तो फेडरेशन जिला-राजनांदगांव के द्वारा चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जाएगा। *ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से। फेडरेशन राजनांदगांव जिलाध्यक्ष- शंकर साहू, प्रांताध्यक्ष- मनीष मिश्रा, प्रांतीय संयोजक- जाकेश साहू, जिला संयोजक- विकास मानिकपुरी,छन्नू लाल साहू,जिला सचिव-राजेंद्र साहू, मीडिया प्रभारी-शैलेंद्र साहू, ब्लॉक अध्यक्ष राजनांदगांव-रोशन साहू, ब्लॉक अध्यक्ष मोहला-कीर्तन मंडावी,ब्लॉक अध्यक्ष मानपुर-भक्ता राम मंडावी,ब्लॉक अध्यक्ष डोंगरगांव-रमेश साहू ,ब्लॉक अध्यक्ष डोंगरगढ़-हीरालाल मौर्य,ब्लॉक अध्यक्ष अम्बागढ़ चौकी-देवकुमार यादव,खिलावन ठाकुर,संदीप लाटा आदि उपस्तिथ थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.