छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ ने पुरानी पेंशन की मांग पर व्यापक रणनीति बनाने के लिए आयोजित की बैठक

0
1056

छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ

 

बिलासपुर- छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ जिला मीडिया प्रभारी हरीश सन्नाड्य ने बताया कि छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ में जिले के समस्त विभाग के पेंशन विहीन कर्मचारी और अधिकारी एक मंच, एक संगठन के नीचे पुरानी पेंशन की मांग को लेकर संगठन की कार्यशैली और गतिविधि को लेकर आज जिला बिलासपुर की बैठक आहूत की गई | जिसमें प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों की उपस्थिति के साथ साथ बिलासपुर जिले के पेंशन विहीन कर्मचारी उपस्थित रहे | छ.ग. अंशदायी पेंशन कर्मचारि कल्याण संघ के महामंत्री ताररकेश्वर नाथ और प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया की छ.ग. के समस्त पेंशनविहीन कर्मचारी,अधिकारी जिन्हें सेवानिर्वित्त पश्चात प्रदान की जाने वाली पुरानी पेंशन को 2004 के बाद नियुक्त अधिकारी, कर्मचारियों को भारत सरकार द्वारा पुरानी पेंशन को बंद करके उसके जगह में नवीन पेंशन स्कीम NPS दिया जा रहा है जो कि कर्मचारियों व उनके परिवार के भविष्य के लिए नुकसान दायक है | जिसकी बहाली के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विजय कुमार बंधु जी के मार्गदर्शन में राज्य स्तर पर प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह व प्रान्त टीम के द्वारा प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन जल्द ही किया जायेगा |
संघ के जिलाध्यक्ष रोहित बंजारे और महिला विंग जिलाध्यक्ष सरिता सिंह ने अपने NMOPS के संविधान में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला बिलासपुर के कार्यकारिणी का विस्तार किया गया |

*उपाध्यक्ष 1 -जितेंद्र कुमार साहू*
*उपाध्यक्ष 2- राकेश टण्डन*
*उपाध्यक्ष 3-पीतांबर चौहान*
*कोषाध्यक्ष-कृष्ण कुमार सन्नाड्य*
*सचिव-रामलाल सूर्यवंशी*
*मीडिया प्रभारी-हरीश सन्नाड्य*

जिलाध्यक्ष ने बताया की पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सोमवार को जिलाधीश बिलासपुर को ज्ञापन सौंपा जायेगा जिसमें सभी पदाधिकारियों के साथ पेंशन विहीन कर्मचारी भी शामिल होंगे |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.