एल बी संवर्ग की पदोन्नति शीघ्र किया जावे, संघ ने किया मांग…प्राथमिक प्रधान पाठक के करीब 22 हजार, मिडिल प्रधान पाठक के करीब 6 हजार, ब्याख्याता के करीब 10 हजार, शिक्षक के करीब 08 हजार पदों पर होना है पदोन्नति…उच्च न्यायालय से पदोन्नति में लगी रोक हटाने संघ ने किया आवश्यक पहल

0
3648

छत्तीसगढ़ पंचायत ननि शिक्षक संघ द्वारा श्री गौरव द्विवेदी पमुख सचिव शिक्षा व सहायक / उप संचालक श्री आशुतोष चावरे, श्री ए एस नेताम व श्री ए एन बंजारा, लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर को ज्ञापन / चर्चा कर एल बी संवर्ग के पदोन्नति हेतु मांग / पक्ष रखा गया।

प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि व्याख्याता ई/टी एवं व्याख्याता एल.बी. ई / टी संवर्ग तथा प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला एवं नियमित उच्च वर्ग शिक्षक/शिक्षक एलबी /प्रधान पाठक प्राथमिक शाला (स्नातकोत्तर प्रशिक्षित) की सूची मंगाया गया है, जिससे वरिष्ठता सूची तैयार किया जा सके,,इस सम्बंध में 27 अप्रैल 2019 तक अनिवार्य रूप से जानकारी समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों से मंगाया गया था।

इस हेतु संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संचनालय बस्तर, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा को पत्र जारी किया गया था।

ज्ञात हो कि एल बी संवर्ग के शिक्षकों की पदोन्नति प्राचार्य व व्याख्याता की पदोन्नति डीपीआई से प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक व शिक्षक की पदोन्नति सयुंक्त संचालक से प्रधान पाठक प्राथमिक की पदोन्नति जिला शिक्षा अधिकारी से किया जाना है।

अतः प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला ( ई व ई एल बी / टी व टी एल बी ) संवर्ग व शिक्षक ( ई व ई एल बी / टी व टी एल बी ) संवर्ग की पदोन्नति हेतु वरिष्ठता सूची प्रकाशन के लिए संभागीय सयुंक्त संचालको को आवश्यक निर्देश जारी करने का मांग किया गया है।

तथा प्रधान पाठक प्राथमिक शाला ( ई व ई एल बी / टी व टी एल बी ) संवर्ग की पदोन्नति हेतु वरिष्ठता सूची प्रकाशन के लिए जिला शिक्षा अधिकारियो को निर्देशित करने का मांग किया गया है।

छत्तीसगढ़ पंचायत ननि शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, देवनाथ साहू, बसंत चतुर्वेदी, प्रवीण श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता, प्रांतीय सचिव मनोज सनाढ्य, प्रांतीय कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र पारीक, प्रांतीय संयोजक सुधीर प्रधान, प्रदेश मीडिया प्रभारी विवेक दुबे ने एल बी संवर्ग के शिक्षको की शीघ्र पदोन्नति करने की मांग की है,
ज्ञापन सौपने वाले प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी, प्रदेश संयोजक सुधीर प्रधान, बिलासपुर जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, राजनांदगांव जिलाध्यक्ष गोपी वर्मा शामिल थे।

प्रमुख सचिव शिक्षा ने संघ के मांग पर कहा कि पदोन्नति हेतु 05 वर्ष का बंधन, बाधा नही बनेगा।

संघ द्वारा माननीय उच्च न्यायालय से पदोन्नति में रोक को हटाने हेतु शासन की ओर से आवश्यक पक्ष रखने का मांग गौरव श्री द्विवेदी जी से किया गया, जिस पर *प्रमुख सचिव जी ने कहा कि इस सम्बंध में भी रोक हटाने माननीय उच्च न्यायालय में पक्ष रखा जा रहा है।

संघ ने चर्चा करते हुए पक्ष रखा कि सभी स्तर के शाला में पद की पूर्ति किया जावे, चर्चा के दौरान प्रमुख सचिव ने कहा कि विभागीय सेटअप भी शीघ्र जारी होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.