रायपुर। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर दीपावली पर्व में एक रंगोली OPS के नाम चलाने का निर्णय लिया गया है।
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र दुबे, राष्ट्रीय आई टी सेल प्रभारी बसंत चतुर्वेदी, छत्तीसगढ़ प्रदेश सह संयोजक सुधीर प्रधान, वाजीद खान, हरेंद्र सिंह, देवनाथ साहू, प्रवीण श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता, मनोज सनाढ्य, शैलेन्द्र पारीक ने कहा है कि रंगोली के माध्यम से पुरानी पेंशन बहाली की मांग को सरकार तक नए अंदाज में पहुंचाने के लिए सभी एन पी एस कर्मचारियों से “एक दीपक – पुरानी पेंशन” अभियान चलाने का आह्वान किया है।
रंगोली बनाकर उसमें OPS, व NOPRUF या हमारा मिशन पुरानी पेंशन NOPRUF, या पुरानी पेंशन बहाल करो, लिखकर सोशल मीडिया में पोस्ट करते हुए अपने अधिकार प्राप्ति के लिए अनूठा मुहिम पूरे देश, प्रदेश में चलाया जाएगा, जिसमे महिला एन पी एस कर्मचारी आगे बढ़ कर भाग लेंगी तथा सभी एन पी एस कर्मचारी एक रंगोली ओपीएस के नाम पर बनाएंगे।
दीपावली में रंगोली का विशेष महत्त्व रहता है, इस बार पुरानी पेंशन बहाली की मांग को रंगोली के साथ जोड़कर एनपीएस कर्मचारियो में जागरूकता व एकजुटता का संदेश देते हुए अपनी मांग को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री जी तक सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंचाएंगे।
के