रायपुर 31 अक्टूबर 2019। आज प्रदेश के नए मुख्य सचिव का ऐलान होगा सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ IAS अधिकारी आर पी मंडल छत्तीसगढ के नए मुख्य सचिव होंगे। वे सुनील कुजूर का स्थान लेंगे। मुख्य सचिव के रूप में लगभग दस महीने की सेवा के बाद 1986 बैच के आईएएस सुनील कुमार कुजूर आज शाम पांच बजे सेवानिवृत्त हो जाएंगे। सरकार ने उनको सेवा विस्तार दिलाने के लिए जुलाई में ही केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग को पत्र लिखा था। इस महीने एक रिमाइंडर भेजा गया, लेकिन केन्द्र सरकार उन्हें एक्सटेंशन देने से इंकार कर दिया। बताया जा रहा है कि गुरुवार को दोपहर बाद किसी भी समय विधिवत तौर पर नए मुख्य सचिव की नियुक्ति का आदेश सरकार की ओर से जारी किया जा सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस संबंध में निर्णय ले लिया है। इस जिम्मेदारी के लिए उन्होंने वर्तमान में वन ग्रामीण विकास मंत्रालय का काम देख रहे वरिष्ठ IAS आरपी मंडल का नाम फाइनल कर लिया है।