अब जल्द ही ई/टी संवर्ग के साथ एल बी ई / टी संवर्ग के शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया प्रारंभ होगी….पदोन्नति की वरिष्ठता सूची के लिए डीपीआई ने मंगाया जानकारी

0
3067

रायपुर।डीपीआई रायपुर द्वारा व्याख्याता एवं व्याख्याता एल बी ई / टी संवर्ग तथा प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला एवं नियमित उच्च वर्ग शिक्षक/ शिक्षक एलबी /प्रधान पाठक प्राथमिक शाला (स्नातकोत्तर प्रशिक्षित) की सूची मंगाया गया है, जिसमें वरिष्ठता सूची तैयार किया जा सके,,इस सम्बंध में 27 अप्रैल 2019 तक अनिवार्य रूप से जानकारी समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों से मंगाया गया है।

इस हेतु संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संचनालय बस्तर, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा को पत्र जारी किया गया है।

ज्ञात हो कि एल बी संवर्ग के शिक्षकों की पदोन्नति व क्रमोन्नति के संबंध में 5 अप्रैल 2019 को छत्तीसगढ़ पंचायत नगरीय निकाय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रमुख सचिव शिक्षा श्री गौरव द्विवेदी जी से मिलकर व सहायक संचालक डीपीआई से चर्चा कर एल बी संवर्ग के शिक्षकों की पदोन्नति व क्रमोन्नति का मांग किया था।

जिसमे 10 वर्ष पूर्ण कर चुके शिक्षकों का क्रमोन्नति / समयमान वेतनमान का मांग अधिकारियों से किया गया था,, जिस पर अधिकारियों द्वारा पत्र जारी किया गया है।

पदोन्नति के संबंध में लोक शिक्षण संचनालय द्वारा जानकारी मंगाया गया है, वर्तमान में पदोन्नति पर रोक लगाया गया है, उम्मीद की जा रही है कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के भीतर शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण होगी, जिससे नए शिक्षा सत्र में रिक्त पदों की पूर्ति भी होगी।

चर्चा के दौरान प्रमुख सचिव शिक्षा श्री गौरव द्विवेदी ने पदोन्नति के लिए 5 वर्ष के अनुभव के संबंध में कहा कि इसके लिए रास्ता निकाल लिया जाएगा, तथा पदोन्नति की प्रकिया पूर्ण किया जाएगा।

चर्चा में संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने प्रमुख सचिव शिक्षा से कहा कि पदोन्नति के साथ साथ पदोन्नति से वंचित शेष शिक्षक संवर्ग को उनके पूर्व सेवा के आधार पर क्रमोन्नति/समयमान वेतनमान दिया जावे।

प्राचार्य व व्याख्याता की पदोन्नति डीपीआई से प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक व शिक्षक की पदोन्नति सयुंक्त संचालक से प्रधान पाठक प्राथमिक की पदोन्नति जिला शिक्षा अधिकारी से किया जाना है।

छत्तीसगढ़ पंचायत ननि शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष संजय शर्मा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, देवनाथ साहू, बसंत चतुर्वेदी, प्रवीण श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता, प्रांतीय सचिव मनोज सनाढ्य, प्रांतीय कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र पारीक, प्रांतीय संयोजक सुधीर प्रधान, प्रदेश मीडिया प्रभारी विवेक दुबे ने समस्त शिक्षा अधिकारियो से पदोन्नति हेतु प्रक्रिया की तैयारी कर लेने की अपेक्षा की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.