दिल्ली 1 फरवरी 2109।मोदी सरकार के मौजूदा कार्यकाल का आखिरी बजट आज पेश किया जाएगा। अरुण जेटली की अनुपस्थिति में पीयूष गोयल बतौर वित्त मंत्री आज 11 बजे बजट पेश करेंगे। वे संसद पहुंच चुके हैं। लोकसभा चुनाव की वजह से इस बार अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। इसमें नए वित्त वर्ष के शुरुआती चार महीने के खर्च के लिए संसद की मंजूरी मांगी जाएगी।
आयकर छूट की सीमा बढ़ाई जा सकती है। इसकी सीमा मौजूदा 2.5 लाख रुपए से बढ़ाकर 3 लाख रुपए की जा सकती है। महिलाओं के लिए यह सीमा 3.25 लाख रुपए हो सकती है। इसके अलावा किसानों के लिए विशेष पैकेज समेत कई और महत्वपूर्ण घोषणाएं होने की सम्भावनाएं हैं।