सरकार के फैसले से 30 हजार सहायक शिक्षकों की पदोन्नति होगी….शिक्षक संवर्ग की पदोन्नति हेतु शीघ्र आदेश जारी करने की मांग….सरकार के निर्णय के बाद अब पदोन्नति प्रक्रिया आरम्भ हो

0
3272

रायपुर। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग, सचिव स्कूल शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर शिक्षक संवर्ग की पदोन्नति हेतु शीघ्र आदेश जारी करने की मांग की है। ज्ञात हो कि 22 नबम्बर 2021 को मंत्रिपरिषद के द्वारा वन टाइम रिलेक्सेशन का निर्णय लिए जाने के बाद भी अब तक पदोन्नति प्रक्रिया प्रारम्भ नही की गई है

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश संयोजक सुधीर प्रधान, वाजिद खान, प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, देवनाथ साहू, बसंत चतुर्वेदी, प्रवीण श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता, डॉ कोमल वैष्णव, प्रांतीय सचिव मनोज सनाढ्य प्रांतीय कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र पारीक ने कहा है कि छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा सेवा (शैक्षिक एवं प्रशासनिक संवर्ग) भर्ती तथा पदोन्नति नियम 2019 में एल बी संवर्ग के लिए पदोन्नति में ( 5 वर्ष को शिथिल करते हुए 3 वर्ष ) वन टाइम रिलेक्सेशन देने का निर्णय मंत्रिपरिषद द्वारा लिया गया है।

वर्तमान में प्राथमिक शाला प्रधान पाठक, शिक्षक, पूर्व माध्यमिक शाला प्रधान पाठक व व्याख्याता के हजारो पद पदोन्नति हेतु रिक्त है, अतः सरकार द्वारा पदोन्नति हेतु वन टाइम रिलेक्सेशन देने के निर्णय अनुसार समय सीमा तय कर शीघ्र पदोन्नति हेतु आदेश जारी किया जावे।

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया है कि रायपुर संभाग में 5072, बिलासपुर संभाग में 4690, दुर्ग संभाग में 4269, बस्तर संभाग में 3648, सरगुजा संभाग में 4032 के करीब शासकीय प्राथमिक शाला में प्रधान पाठक नही है। पदोन्नति से सहायक शिक्षको को 9300 – 4200 ग्रेड पे का वेतनमान प्राप्त होगा। इन शालाओ में सहायक शिक्षक ही प्रधान पाठक के दायित्व का निर्वहन कर रहे है, इससे प्राथमिक शाला के अध्यापन व प्रशासनिक व्यवस्था भी कमजोर हुआ है, साथ ही छत्तीसगढ़ के शाला का ग्रेड अंक निम्नतम है, प्राथमिक शाला में प्रधान पाठक के 22 हजार पद की पूर्ति किये जाने से राष्ट्रीय स्तर पर शाला के मानक ग्रेड अंक में सुधार होगा।

वर्तमान भर्ती व पदोन्नति नियम 2019 में भी प्रधान पाठक प्राथमिक शाला व शिक्षक के पद 100% पदोन्नति से ही भरा जाना है, जिसमे सहायक शिक्षक एल बी संवर्ग की ही पदोन्नति होगी, क्योकि पूर्व के सहायक शिक्षक शेष नही है, जो है वे पात्र नही है या पदोन्नति में जाना नही चाहते है।

विभाग में मिडिल स्कूल प्रधान पाठक के 06 हजार पद व्याख्याता के 10 हजार पद शिक्षक के 08 हजार पद रिक्त है। शिक्षा विभाग द्वारा समस्त संवर्ग के रिक्त पदों में पदोन्नति हो जिससे अध्यापन व प्रशासकीय व्यवस्था सुनिश्चित हो, साथ ही पात्र हजारो एल बी संवर्ग के सहायक शिक्षको की पदोन्नति हो।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.