कोरबा। लगातार बढ़ती गर्मी में सभी स्तर के स्कूलों का संचालन समय में परिवर्तन करने छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला कोरबा ने पत्र क्रमांक 26/ 2022 दिनांक 31 मार्च 2022 को डीईओ को पत्र प्रेषित कर मांग किया गया। शाम होते ही स्कूल समय में परिवर्तन हेतु जिला प्रशासन द्वारा आदेश जारी किया गया जिसमें सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 तक स्कूल का संचालन करने हेतु दिशा निर्देश जारी हुआ। जिससे शिक्षकों में चर्चा का विषय बन गया कि भीषण गर्मी में बच्चों को लू लगने की संभावना है एवं 1:30 बजे तक दोपहर में बच्चों की मन:स्थिति का आंकलन कैसे किया जा सकता है।
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोज चौबे ने विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुबह स्कूल के संबंध में जिला प्रशासन से जारी आदेश में आंशिक संशोधन करने की मांग करते हुए कहा कि लगातार बढ़ रहे गर्मी एवं तपती हुई वातावरण को देखते हुए शाला संचालन समय में संवेदना और सहानुभूति पूर्वक निर्णय लेने की आवश्यकता है।सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे के समय निर्धारण में आंशिक संशोधन करते हुए सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक शाला संचालन करने हेतू संशोधित दिशा निर्देश जारी करने का विशेष आग्रह किया गया।