ट्रांसफर ब्रेकिंग:29 IAS अफसरों का हुआ.ट्रांसफर…कई जिलों के कलेक्टर बदले गये…..सौरभ कुमार होंगे रायपुर के नए कलेक्टर….

0
706

रायपुर 5 जून 2021। राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर आईएएस अफ़सरों का तबादला किया गया है। ट्रांसफर लिस्ट में कलेक्टर समेत 29 आईएएस अफसरों का नाम शामिल है। सौरभ कुमार रायपुर के नए कलेक्टर होंगे। वहीं तारण प्रकाश सिन्हा को राजनांदगांव का कलेक्टर बनाया गया है। इफ्फत आरा को मिशन संचालक राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की जिम्मेदारी मिली है और अजीत वसंत मुंगेली कलेक्टर बनाए गए हैं। वहीं इंद्रजीत चंद्रपाल को बलरामपुर कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पीएस ध्रुव को उप सचिव सामान्य प्रशासन विभाग की कमान सौंपी गई है और ऋचा प्रकाश चौधरी को सीईओ जिला पंचायत बस्तर का जिम्मा मिला है। इसके साथ ही कुलदीप शर्मा को आयुक्त नगर पालिका निगम कोरबा की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं एस जयवर्धन को रायगढ़ नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है।

पूरी सूची देखने के लिए क्लिक करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.