रायपुर 1 अप्रैल 2020।प्रदेश के अधिकारियों कर्मचारियों के द्वारा स्वेच्छा से अपने 1 दिन का वेतन कोरोना महामारी की जंग से लड़ने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में प्रदेश के अधिकांश कर्मचारी/अधिकारी संगठनों ने पत्र लिखकर शासन के अधिकारियों को अवगत करा दिया था। किंतु उनके द्वारा नगद राशि बैंकों के माध्यम से सहयोग राशि भेजने में असुविधा हो रही थी। इस विषय पर अन्य कर्मचारी अधिकारी संगठनों के साथ छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने मुख्यसचिव,प्रमुख सचिव शिक्षा, संचालक लोक शिक्षण संचनालय एवं वित्त विभाग के अधिकारियों सहित अन्य उच्च अधिकारियों से ट्रेजरी से ही वेतन की कटौती करने के संबंध में निर्णय लेने का आग्रह किया था। इस पर आज छत्तीसगढ़ शासन के वित्त विभाग ने समस्त उच्च अघिकारियों कोषालय अधिकारी, एवं आहरण संवितरण अधिकारियों को पत्र जारी किया है। इसमें कहा गया है कि मुख्यमंत्री राहत कोष में स्वेच्छा से योगदान हेतु अधिकारियों/कर्मचारियों के मार्च 2020 के वेतन से एक या एक से अधिक दिवस के वेतन की राशि अधिकारी कर्मचारी की सुरक्षा से कटौति करके इस बजट शीर्ष में जमा करें।इसमें जमा करने की सुविधा इ पेरोल सॉफ्टवेयर के माध्यम से उपलब्ध है। कटौत्रा सहित वेतन देयक तैयार कर कोषालय पर प्रस्तुत करने का दायित्व संबंधित आहरण वितरण अधिकारी का होगा।
Home ब्रेकिंग न्यूज़ प्रदेश के कर्मचारियों अधिकारियों के द्वारा कोरोना की जंग में मुख्यमंत्री राहत...