अजाक्स ब्लॉक इकाई की कार्यकारिणी का गठन, राजेंद्र लाडेकर सचिव व कन्हैय्या बने संगठन मंत्री

0
313

छुरिया //-अजाक्स के नव निर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष लालसिंह उइके की अध्यक्षता में ब्लॉक के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के अधिकारीयो व कर्मचारीयो की उपस्थिति में स्थानीय हायर सेकंडरी स्कूल भवन में बैठक आयोजित कर अजाक्स ब्लाक इकाई छुरिया के ब्लॉक कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।
कार्यकारिणी निम्नानुसार है संरक्षक व्ही.के.मंडलोई प्राचार्य हायर सेकेंडरी स्कूल गैंदाटोला एवं एच.आर.खिलारी प्राचार्य हायर सेकेंडरी स्कूल छुरिया,
अध्यक्ष लालसिह उइके लेखापाल हायर सेकेंडरी स्कूल चिचोला,
उपाध्यक्ष घनश्याम ठाकुर करारोपण अधिकारी ज.प.छुरिया, एव तेजलाल नांग आरएचओ छुरिया एवं सविता उइके शिक्षिका प्राथमिक शाला चंदिया, सचिव राजेन्द्र कुमार लाडेकर शिक्षक मिडिल स्कूल खोभा, सहसचिव थानुराम मोटघरे प्रधान पाठक मिडिल स्कूल घोघरे, कोषाध्यक्ष नाथूराम सूर्यवंशी सीएसी तेलिनबांधा,
संगठन मंत्री कन्हैया लाल टेमरे व्याख्याता हायर सेकेंडरी स्कूल भोलापुर, सलाहकार शेर सिंह (गोड़िया) परतेती प्रधानपाठक मिडिल स्कूल मातेखेड़ा, प्रवक्ता दिनेश कुरेटी सीएसी कल्लुबंजारी, कार्यकारिणी सदस्य गण भूषण वाडेकर, उत्तम बारसागड़े, लोकेश कुंजाम, डी. पी.ठाकुर, रमेश रामटेके, शुकलु राम श्याम, हीरालाल गजभये, खेलन सिह ठाकुर, तिलक राम खांडे, ईश्वर दास मंडावी, कपूर चंद डोंगरे, धननाथ मरकाम, विकास दामले, शालिक राम कोचे एवं अखिलेश माहेश्वरी चुने गये।
बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त कर अजाक्स के महत्व पर विस्तृत रूप से बातें कही। बैठक का संचालन राजेन्द्र कुमार लाडेकर शिक्षक ने किया। तथा आभार प्रदर्शन भूषण वाडेकर ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.