फेडरेशन में घमासान:शिव सारथी फेडरेशन से बर्खास्त, मोर्चा आंदोलन के दौरान स्कूल जाने, कूटरचना कर फर्जी दस्तावेज तैयार करने, अनुशासनहीनता सहित झूठी खबर चलाकर प्रांताध्यक्ष जाकेश साहू की छवि खराब करने का गम्भीर आरोप

0
620

“रायपुर”।छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन” पंजीयन क्रमांक – 122201859545 के प्रांताध्यक्ष जाकेश साहू ने फेडरेशन की प्राथमिक सदस्यता से शिव सारथी को आगामी छह साल तक के लिए बर्खास्त कर दिया है। शिव सारथी के ऊपर निम्नांकित गम्भीर आरोप लगे है :-
1) आंदोलन विरोधी व्यक्ति :- 2017 में मोर्चा के आंदोलन के दौरान शिव सारथी द्वारा उक्त आंदोलन में शामिल न होकर प्रतिदिन स्कूल लगाया जा रहा था। यह कार्य प्रदेश के 1,09,000 शिक्षाकर्मी वर्ग 03 साथियों के भावनाओ के साथ खिलवाड़ है।
चूंकि जब प्रदेशभर 99 % से ज्यादा शिक्षाकर्मी अपनी संविलियन एवं सातवे वेतनमान की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे थे तब शिव सारथी उक्त आंदोलन का विरोध कर प्रतिदिन स्कूल जा रहा था।
2) फेडरेशन के शीर्ष नेतृत्व से जानकारी छुपाना :- शिव सारथी द्वारा फेडरेशन के शीर्ष नेतृत्व से अपने खुद के बारे में वास्तविक जानकारी शुरुवाती दिनों में छुपाई गई थी। उक्त व्यक्ति 2017 के मोर्चा द्वारा आयोजित आंदोलन में शामिल नहीं था जिस बारे में फेडरेशन को नहीं बताया गया जिससे फेडरेशन की बदनामी हुई, विरोधियों ने फेडरेशन पर बार-बार यह आरोप लगाया कि फेडरेशन आंदोलन विरोधी है। यह आरोप शिव सारथी के कारण लगा जिससे फेडरेशन की छवि खराब हुई तथा प्रदेश के 1,09,000 साथियों के भावनाओ से खिलवाड़ हुआ।
3) कूटरचना एवं फर्जीवाड़ा करना:- शिव सारथी द्वारा फेडरेशन के दस्तावेजों से छेड़छाड़ किया गया। पंजीयन हेतु सभी सदस्यों द्वारा ओरिजनल हस्ताक्षर की कॉपी पीडीएफ में बनाकर देने के बाद भी उक्त व्यक्ति द्वारा सभी सदस्यों का फर्जी हस्ताक्षर स्वयम के द्वारा किया गया ताकि पंजीयन खुद के नाम से करा सके। साथियों को बताएं बिना पंजीयन खुद के एड्रेस पर करा लिया गया।
4) संगठन का गलत एवं असंवैधानिक तरीके से चुनाव करवाना:- शिव सारथी द्वारा विगत 03 मार्च को फेडरेशन प्रांताध्यक्ष का फर्जी चुनाव करवा कर मनीष मिश्रा को प्रांताध्यक्ष चुन लिया गया। चूंकि प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव की जानकारी पहले से सार्वजनिक नहीं की गई थी, 30 % जिला अध्यक्ष एवं जिला संयोजक की उपस्थिति में चुनाव हुआ। 95 % ब्लाक अध्यक्ष साथीगण चुनाव में आए ही नहीं, ब्लाक अध्यक्ष साथियों को चुनाव की जानकारी ही नहीं दी गई। धोखेधड़ी से चुनाव कर लोगो को गुमराह किया गया। प्रदेशभर में फेडरेशन का माहौल खराब किया गया। फेडरेशन का बायलॉज अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई।
5) सोसल मीडिया में गलत व भ्रामक खबर परोसकर प्रांताध्यक्ष व फेडरेशन की छवि खराब करना:- शिव सारथी द्वारा फेडरेशन के प्रदेशाध्यक्ष जाकेश साहू के बारे में गलत, झूठी व भ्रामक खबर परोसकर लोगो मे भ्रम फैलाया गया, प्रदेशाध्यक्ष व फेडरेशन की छवि खराब करने की असफल कोशिश की गई। ऑनलाइन हुए चुनाव में खुद की हार के बाद शिव सारथी द्वारा बौखलाहट में गलत खबरे चलाई जा रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.