रायपुर 23 फरवरी 2019। छत्तीसगढ़ शासन के वित्त विभाग ने वर्ष 2018 -19 के बजट से 28 फरवरी 2019 के बाद कोई भी सामग्री क्रय करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। जारी परिपत्र में कहा गया है कि राज्य के नीति स्थिति में संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से स्थाई निर्देश जारी किए गए हैं उसके बाद भी वित्तीय वर्ष के अंत में आवश्यक नहीं होने पर भी कई विभागों के द्वारा अनावश्यक रूप से सामग्री क्रे कर ले जाती है जिसमें केवल बजट को समाप्त करने के उद्देश्य ही क्रय करने की स्थिति होती है। इस उद्देश्य से 28 फरवरी 2019 के बाद वित्तीय वर्ष 2018 19 के बजट के उपयोग पर पूर्णता प्रतिबंध लगाया जाता है साथ ही इसमें कुछ महत्वपूर्ण कार्यालय एवं संस्थाओं को मुक्त रखा गया है।