2 वर्ष पूर्ण करने वाले शिक्षा कर्मियों का शीघ्र होगा संविलियन…राजपत्र प्रकाशन की तैयारी में है शिक्षा विभाग

0
1958
bhopal

रायपुर 5 जनवरी 2019। नए सरकार के गठन एवं नई जिम्मेदारी मिलने के बाद आज दिनाँक 05/01/2019 को शालेय शिक्षाकर्मी संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे व धर्मेश शर्मा ने प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय एवं स्कूल शिक्षा विभाग श्री गौरव द्विवेदी एवं तारण प्रकाश सिन्हा उपसचिव से मंत्रालय में भेंट किया।
दो वर्ष पूर्ण करने वाले शिक्षक पंचायत एवं नगरीय निकाय संवर्ग के कर्मचारियों के संविलियन एवं क्रमोन्नति के विषय मे प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने प्रमुख महोदय से चर्चा की, उन्होंने जानकारी दी कि इस संबंध में प्रारंभिक जानकारी एकत्र की जा रही है और जल्द ही इस में शासन स्तर पर निर्णय लिए जाएंगे।
शालेय शिक्षाकर्मी संघ के प्रांतीय महासचिव धर्मेश शर्मा ने प्रमुख सचिव से 01 जुलाई की स्थिति में संविलयन के बाद स्कूल शिक्षा विभाग की नई भर्ती पदोन्नति व सेवा नियम जारी करने के विषय मे चर्चा की, प्रमुख सचिव महोदय ने जानकारी की तत्सम्बद्ध में नए भर्ती, पदोन्नति एवं सेवा नियम तैयार किया जा चुका है और इस पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए 15 दिवस में नया राजपत्र जारी कर दिए जाएगा।
नए राजपत्र के प्रकाशन के साथ ही संविलयन प्राप्त कर्मचारियों की पदोन्नति का मार्ग भी प्रशस्त होगा तथा वरिष्ठता व दायित्व संबंधी विवादों का भी समाधान हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.