1 लाख पौधे लगाकर पुरानी पेंशन बहाली की मांग की….सभी ब्लॉक व गांव गांव में लगाये गए पौधे….ट्वीटर व फेसबुक द्वारा PM, CM को रखा मांग….राष्ट्रीय अभियान में छत्तीसगढ़ के कर्मचारी हुए शामिल

0
369

 

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी पी सिंह रावत व छत्तीसगढ़ के प्रदेश संयोजक संजय शर्मा, वीरेंद्र दुबे, प्रदेश सह संयोजक सुधीर प्रधान, वाजीद खान, हरेंद्र सिंह, देवनाथ साहू, बसंत चतुर्वेदी, प्रवीण श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता, मनोज सनाढ्य, शैलेन्द्र पारीक ने कहा है कि बाजार आधारित NPS योजना के जगह पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग को लेकर राष्ट्र व्यापी *ओपीएस संकल्प वृक्ष* के साथ पुरानी पेंशन बहाली का अभियान चलाया गया, जिसके तहत 12 जुलाई को सभी NPS कर्मचारी, शिक्षक, लिपिक, स्वास्थ्य कर्मचारी, 2004 के बाद नियुक्त अधिकारी, रेलवे कर्मी, पुलिस कर्मी, पंचायत सचिव, बैंक कर्मी, पैरा मिलिट्री के जवान लगभग 3.50 लाख कर्मचारी पुरानी पेंशन लागू करने का मांग करते हुए 1 लाख से अधिक पौधे लगाए।

एन पी एस कर्मचारियों ने प्रदेश के सभी गांव, नगर, ब्लॉक व जिला में अपने घर के गमला, अपने स्कूल, कार्यालय, कृषि भूमि, खेत, चारागाह, मैदान, सड़क, नदी, नाला, रेलवे लाइन के किनारे पौधे लगाकर भविष्य के पर्यावरण का संरक्षण करते हुए अपने सेवाकाल के पश्चात सेवा निवृति होने पर अपने बुढ़ापे के लिए पुरानी पेंशन लागू करने की मांग किए।

12/07/20 को नयूनतम 120720 पौधे लगाये जाने का लक्ष्य रखा गया था, जिसके लिए अभियान जारी है, कई स्थान की जानकारी शेष है। #1plant4ops से ट्वीटर व फेसबुक द्वारा प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री से पुरानी पेंशन बहाली की मांग की गई है, छत्तीसगढ़ से 2 लाख से अधिक संदेश दिया जा चुका है।

छत्तीसगढ़ में 3.50 लाख कर्मचारियो के लिए पुरानी पेंशन बहाली हेतु प्रदेश संयोजक संजय शर्मा व वीरेंद्र दुबे की संयुक्त भूमिका में संघर्ष जारी है, प्रदेश के सभी कर्मचारी संघ व शिक्षक संघ के साथ ही समस्त कर्मचारी तथा शिक्षको को भी एनपीएस के जगह पुरानी पेंशन के लिए एकजुट होकर मांग करते हुए समर्थन देने की अपील की गई थी, जिसमे रोहित तिवारी जी, प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ व लैलूंन भारद्वाज जी, प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ क्रांतिकारी शिक्षक संघ ने समर्थन दिया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.