रायपुर। 0 1 नवंबर 2020 ही वह तिथि बना जब शिक्षाकर्मियों का संपूर्ण संविलियन शासकीय शिक्षक के पद में किया गया। छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के आह्वान पर संपूर्ण संविलियन एवं राज्य स्थापना दिवस के याद एवं सम्मान में छत्तीसगढ़ के समस्त एलबी सवर्ग के शिक्षकों द्वारा 01 नवंबर को परिवार सहित दीप जलाया गया। शिक्षकों ने इस अवसर पर कई स्थानों में रंगोली, आतिशबाजी, के साथ दीप जलाया एवं मिठाई का वितरण कर खुशी मनाया गया। शिक्षाकर्मी के रूप में पदस्थ होने के बाद लगातार संघर्ष के बाद शिक्षाकर्मियों को शासकीय शिक्षक बनाया गया। संयुक्त शिक्षक संघ के द्वारा इन सभी संघर्षों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। संघ के प्रांताध्यक्ष केदार जैन ने कहा कि संविलियन की शुरुआत जरूर जुलाई 2018 में हुआ था लेकिन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी के विधानसभा में घोषणा के साथ ही 01 नवंबर 2020 को संपूर्ण संविलियन किया गया। किसी भी कार्य की पूर्णता को ही हम प्रमुखता से मानते हैं। उप प्रान्ताध्यक्ष गिरजा शंकर शुक्ला ने कहा कि शिक्षाकर्मी के रूप में लगातार संघर्ष का परिणाम ही हमारा संविलियन है जिसमें आगे वेतन विसंगति और क्रमोन्नति को हमे संघर्ष कर प्राप्त करना होगा। संघ के प्रांताध्यक्ष केदार जैन सहित प्रांतीय पदाधिकारी श्रीमती ममता खालसा, ओम प्रकाश बघेल, गिरजा शंकर शुक्ला, माया सिंह, अर्जुन रत्नाकर, रूपानंद पटेल, ताराचंद जायसवाल, विजय राव, सुभाष शर्मा आदि ने संपूर्ण संविलियन एवं राज्य स्थापना दिवस की समस्त शिक्षकों को बधाई दिया। इसकी जानकारी संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी मुकुल उपाध्याय एवं अमित दुबे द्वारा प्रदान किया गया।