वसुदेवसुतं देवं कंसचाणूरमर्दनम् ।
देवकी परमानन्दं कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम् ॥3 मई से रोजाना रात 9 बजे देखिए भगवान कृष्ण की लीला और उनके महिमा की कथा हमारी पेशकश धारावाहिक “श्री कृष्णा” सिर्फ @DDNational पर।#ShriKrishna pic.twitter.com/2FrNX5gz1Y
— Doordarshan National (@DDNational) May 1, 2020
रामानंद सागर का रामायण एक बार फिर सुर्खियों पर है। कोरोना वायरस की वजह से देश में लागू लॉकडाउन के बीच सरकार ने रामानंद सागर की रामायण का दूरदर्शन पर दोबारा प्रसारण किया। अब इस शो ने विश्व रिकॉर्ड बना लिया है। राष्ट्रीय चैनल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट के अनुसार, ‘रामायण के दोबारा प्रसारण ने दुनिया भर में दर्शकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और यह 16 अप्रैल को 7.7 करोड़ दर्शकों की संख्या के साथ दुनिया भर में सबसे अधिक देखा जाने वाला मनोरंजन शो बन गया है।
उत्तर रामायण का अंतिम प्रसारण 2 मई को किया जाएगा इसके बाद 3 मई से श्री कृष्णा धारावाहिक का प्रसारण रात 9:00 बजे से दूरदर्शन पर किया जाएगा।
Rebroadcast of #Ramayana on #Doordarshan smashes viewership records worldwide, the show becomes most watched entertainment show in the world with 7.7 crore viewers on 16th of April pic.twitter.com/edmfMGMDj9
— DD India (@DDIndialive) April 30, 2020