रायपुर 15 सितंबर 2020। प्रदेश में आज भी कोरोना का कहर जारी रहा।आज 3450 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। प्रदेश में अब कुल पॉजेटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 70777 पहुंच गयी है। 3450 मरीजों के बाद प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 35951 हो गयी है। वही आज प्रदेश मे 1129 मरीजों ने कोरोना से जंग जीता है। अस्पताल से जहां 773 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं, वहीं 356 मरीजों ने होम आइसोलेशन में रहकर कोरोना से खुद को स्वस्थ्य किया है। प्रदेश में आज कुल 5 मरीजों की मौत भी हुई है। छग में अब तक 588 मरीजों की हुई मौत भी हो चुकी है। आज के नए 3450 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है जिला रायपुर से 1015, बिलासपुर से 232, राजनांदगांव से 223, बलौदाबाजार से 214, कबीरधाम से 169, कोरबा से 158, दुर्ग से 138, बस्तर से 136, सरगुजा से 123, रायगढ़ से 121, जांजगीर-चांपा से 120, बालोद से 85, बीजापुर से 81, महासमुंद से 77 मुंगेली से 75, दंतेवाड़ा व कांकेर से 58-58, धमतरी व कोरिया से 51-51, गरियाबंद से 48, नारायणपुर से 45, जशपुर से 41, सूरजपुर से 39, कोण्डागांव से 37, बलरामपुर व सुकमा से 19-19, बेमेतरा से 15, अन्य राज्य से 02| आज पाए गए पॉजिटिव मरीजों को अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती किये जाने की प्रक्रिया जारी है।