🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
मुंगेली:छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा आयोजित योग यात्रा का मुंगेली शहर में आगमन हुआ योग यात्रा का छत्तीसगढ़ पंचायत नगरीय निकाय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने शहर के दाऊ पारा चौक और पुराना बस स्टैंड में भव्य स्वागत किया। योग यात्रा के प्रभारी बहन मंजू दीदी का CGPNNSS की ओर से शहर आगमन पर स्वागत करते हुए पदाधिकारियों ने आभार व्यक्त किया। शिक्षक शिक्षिकाओं ने कहा कि योग यात्रा के आगमन से हमारा शहर मुंगेली बेहतर स्वास्थ्य एवं समृद्धि की ओर आगे बढ़ेगा। निश्चित तौर से अब शहरवासी एवं शिक्षक शिक्षिकाएं योग को अपनाते हुए अपने जीवन को स्वास्थ्यमय बनाते हुए योग का अनुसरण करेंगे।संगठन की ओर से प्रांतीय महासचिव संजय उपाध्याय, जिला संरक्षक विजय यादव, जिला सचिव पोषण साहू, ब्लॉक अध्यक्ष शिवकुमार चंद्राकर,खूब चंद्र सिंह क्षत्रिय जिला राम संतोष यादव नवाब अली, ब्रजेश्वर मिश्रा राजेश गबेल,अजय सिंह ठाकुर,दुधेश्वर साहू, चंद्रशेखर उपाध्याय निलेश सरियप्पन उपस्थित रहे छत्तीसगढ़ पंचायत नगरीय निकाय शिक्षक संघ के महिला इकाई की ओर से बहन मंजू दीदी की आरती कर तिलक लगाकर स्वागत किया गया। जिसमें संघ की महिला इकाई की ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती रीना सिंह श्रीनेत,जिला उपाध्यक्ष श्रीमती शशिप्रभा सोनी, उषा देवी पांडे मनीता सोनी सम्मिलित रहे योग यात्रा में हमारे संघ के जिला प्रचार सचिव रोहित सिंह ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष सुश्री मीनाक्षी उपाध्याय एवं महिला ब्लॉक अध्यक्ष पथरिया श्रीमती विद्या शर्मा जी का भी स्वागत संघ की ओर से किया गया।