संविलियन की घोषणा पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मान.धरम लाल कौशिक जी को शिक्षक मोर्चा ने धन्यवाद ज्ञापित किया

0
1102

बिलासपुर 13 जून 2018: प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जी के द्वारा शिक्षा कर्मियों की संविलियन की घोषणा किये जाने पर शिक्षा कर्मियों में हर्ष व्याप्त है। शिक्षक पंचायत नगरीय निकाय मोर्चा के प्रदेश संचालक संजय शर्मा के नेतृत्व में भाजपाप्रदेशाध्यक्ष माननीय धरम लाल कौशिक जी से बिलासपुर के परसदा स्थित उनके निवास में मिलकर धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा समतुल्य वेतनमान निर्धारण की विसंगतियों को दूर करते हुए समानुपातिक,क्रमोन्नति के आधार पर छठवें (समतुल्य/पुनरीक्षित) वेतनमान पर सातवें वेतनमान के निर्धारण का लाभ देते हुए प्रदेश के समस्त 1 लाख 80 हजार शिक्षा कर्मियों का व्याख्याता, शिक्षक एवं सहायक शिक्षक के पद पर त्रुटि रहित संविलियन करने आवश्यक पहल करने चर्चा कर अनुरोध किया गया

इस दौरान शिक्षक पंचायत न. नि. मोर्चा के प्रदेश संचालक संजय शर्मा, प्रदेश उपसंचालक मनोज सनाढय,विवेक दुबे बिलासपुर जिला संचालक संतोष सिंह जिला उप संचालक मोनीष कौशिक, गंगेश्वर उइके, सुभाष त्रिपाठी निर्मल कौशिक, आलोक दुबे, जय कौशिक, कौस्तुभ पांडेय प्रणव तिवारी, योगेश पांडेय, प्रदीप निर्णजक ,सुमीत शर्मा आदि उपस्थित थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.