सम्पूर्ण संविलयन के लिए मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार….छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियो ने की चर्चा….मुख्यमंत्री से आग्रह किया गया कि शिक्षको के क्रमोन्नति, वेतन विसंगति, पुरानी पेंशन बहाली, पदोन्नति व अनुकम्पा नियुक्ति के विषय शेष है…इन विषयों पर निर्णय किया जावे,,मुख्यमंत्री ने कहा कि वे शिक्षको के विषय मे सकारात्मक विचार करेंगे

0
548

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा, मुख्यमंत्री के कक्ष में मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री राजेश तिवारी के साथ संजय शर्मा प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारियो ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा सम्पूर्ण संविलियन की घोषणा किये जाने पर उनसे मिलकर उनका अभिनंदन व स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री के संविलियन घोषणा को ऐतिहासिक बताते हुए कहा गया कि अब प्रदेश में शिक्षा कर्मी प्रथा समाप्त हुआ है, साथ ही शिक्षा कर्मी पदनाम व व्यवस्था अब इतिहास बन गया है।

मुख्यमंत्री से आग्रह किया गया कि शिक्षको के क्रमोन्नति, वेतन विसंगति, पुरानी पेंशन बहाली, पदोन्नति व अनुकम्पा नियुक्ति के विषय शेष है, जनघोषणा पत्र में उल्लेखित प्रथम विषय सम्पूर्ण संविलियन को आपने पूर्ण किया है, आने वाले समय मे शेष इन विषयों पर निर्णय किया जावे,,मुख्यमंत्री ने कहा कि वे शिक्षको के विषय मे सकारात्मक विचार करेंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुख्यमंत्री कक्षा में प्रांताध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश संयोजक सुधीर प्रधान, वाजिद खान, प्रदेश उपाध्यक्ष देवनाथ साहू, प्रदेश कोषाध्यक्ष शैलेंद्र पारीक, हेमेंद्र साहसी, पूर्णानंद मिश्रा, ओमप्रकाश पांडेय, केशव साहू, प्रदीप साहू, अंजुम शेख, गंगेश्वर सिंह उइके, सुखनंदन साहू, योगेश सिंह ठाकुर, संतोष सिंह, ओमप्रकाश सोनकला, भूषण चंद्राकर, स्वदेश शुक्ला, ऋषिदेव सिंह, मनोज चौबे, आशीष राम, दिलीप साहू, करीम खान, जय कौशिक, डॉ कृष्णमूर्ति शर्मा, अखिलेश सिंह, संजय चंद्राकर, अतुल शर्मा, मौसमी शर्मा, विजय प्रधान, साधराम अजय, तुलसी बरिहा, महेंद्र चौधरी, विनोद यादव, अरुण प्रधान, मो अलीम, लाल जी साहू, मनीष अवसरिया, प्रदीप कुलदीप, ज्ञानेश बंधु आर्य आदि छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.