रायपुर 25 नवंबर 2019।राज्य शासन ने IAS के लिए ट्रांसफर आदेश जारी कर दिया है। आज शाम राज्य में आचार संहिता लग जाएगी ऐसी चर्चा है। आचार संहिता के पहले प्रदेश में तबादलों को दौर शुरू हो गया है। राज्य सरकार ने सात आईएएस अधिकारियों का तबदला आदेश जारी किया है। जारी आदेश के मुताबिक नम्रता गांधी को मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर धमतरी भेजा गया है। जगदीश सोनकर को महासमुंद का अपर कलेक्टर बनाया गया है। कुंदन कुमार को मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर दुर्ग भेजा गया है।
इसके साथ ही राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का भी ट्रांसफर किया गया है।