संजय शर्मा व वीरेंद्र दुबे बने प्रदेश संयोजक…पुरानी पेंशन के लिए मिलकर बनाएंगे रणनीति…राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संजय शर्मा व वीरेन्द्र दुबे को बनाया छत्तीसगढ़ का प्रदेश संयोजक

0
799

संजय शर्मा व वीरेंद्र दुबे बने प्रदेश संयोजक…पुरानी पेंशन के लिए मिलकर बनाएंगे रणनीति…राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संजय शर्मा व वीरेन्द्र दुबे को बनाया छत्तीसगढ़ का प्रदेश संयोजक

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी पी सिंह रावत जी ने श्री संजय शर्मा व श्री वीरेन्द्र दुबे को छत्तीसगढ़ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है।

ज्ञात हो कि जिस तरह 2012 –13 व 2017 –18 में छत्तीसगढ़ में मोर्चा बनाकर समान भूमिका में रहकर संघर्ष किया गया व सफलता भी हासिल किया गया उसी तरह पुरानी पेंशन बहाली के लिए निर्णायक व परिणाम मूलक संघर्ष के लिए मोर्चा बनाने की जरूरत थी।

*ज्ञातव्य हो कि श्री विजय बंधु जी को संजय शर्मा व वीरेंद्र दुबे ने प्रस्ताव दिया था कि पुरानी पेंशन के मुद्दे के लिए छत्तीसगढ़ में NMOPS में अध्यक्ष के जगह संयोजक या संचालक बनाया जावे, जिसमे उनके अध्यक्ष राकेश सिंह व संजय शर्मा जी, वीरेंद्र दुबे जी, केदार जैन जी, विकास राजपूत जी और जो सक्रिय संघ के प्रदेश अध्यक्ष सभी संयोजक / संचालक की समान भूमिका में रहकर संघर्ष करेंगे, इस प्रस्ताव को बन्धु जी ने अस्वीकार कर दिया,*

*संजय शर्मा व वीरेंद्र दुबे ने कहा है कि पुरानी पेंशन प्राप्ति के लिए प्रदेश में सक्रिय सभी संघ को संयोजक के रूप में समान भूमिका के साथ आगे संयुक्त रणनीति बनाकर काम करने की आवश्यकता है, इस हेतु अन्य संघ प्रमुख को भी समान भूमिका के लिए आमंत्रित करेंगे।*

*संजय शर्मा*
प्रदेश संयोजक
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा

*वीरेंद्र दुबे*
प्रदेश संयोजक
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा्ा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.