नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में आज कई अहम फैसले लिए गए। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इनकी सिलसिलेवार जानकारी दी।
75 नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। 24 हजार करोड़ की लागत से खोले जाएंगे। 15 हजार से ज्यादा नए डॉक्टरों की भर्ती होगी। ग्रामीण इलाकों की डॉक्टरों की संख्या बढ़ेगी।
60 लाख टन चीनी के निर्यात पर सब्सिडी दी जाएगी। लाखों गन्ना किसानों को फायदा होगा। किसानों के खाते में सीधा पैसा भेजा जाएगा। देश में 162 लाख टन चीनी का स्टॉक। इसमें से 40 लाख टन बफर स्टॉक है, बाकी 60 लाख टन चीनी का निर्यात किया जाएगा। इससे सब्सिडी से जरूरत से ज्यादा मात्रा में पड़े चीनी के स्टॉक का निस्तारण करने में मदद मिलेगी।