शिक्षक व कर्मचारियों की सभी जानकारी सुरक्षित रखने की व्यवस्था व जिम्मेदारी तय हो…संजय शर्मा ने किया मांग,कार्मिक संपदा प्रपत्र ऑनलाइन करने से पहले सेवा पुस्तिका को अपडेट किया जावे…स्थानांतरण प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद ही कार्मिक संपदा प्रपत्र भरवाने की मांग…पहले सेवा पुस्तिका अपडेट करने का आदेश करे शासन

0
1544

रायपुर।एल बी संवर्ग के शिक्षकों का पंचायत संवर्ग अवधि का अर्जित अवकाश जो कि प्रत्येक छः माह में 5 – 5 दिन का जोड़कर कुल सेवा अवधि के आधार पर सेवा पुस्तिका में जोड़ा ही नही गया है, तो कार्मिक सम्पदा प्रपत्र में किसका एंट्री करेंगे डीडीओ, अतः पहले सेवा पुस्तिका को अपडेट करने का निर्देश जारी किया जावे, अनेक कार्यालय में तो सेवापुस्तिका में अधिकारियों का हस्ताक्षर ही नही हुआ है।

*एल बी संवर्ग को ध्यान में रखकर नही बनाया गया कार्मिक संपदा का प्रपत्र* – प्रपत्र भरने में हो रही शिक्षकों को परेशानी, समतुल्य वेतन का कही पर उल्लेख नही है, संविलियन का कही पर उल्लेख नही है, संविलियन का उल्लेख नही होने से नई नियुक्ति के कालम में संविलियन की जानकारी भराया जा रहा है जो कि उचित नही है।

*संविलियन के लिए अलग कालम बनाया जावे* – नई नियुक्ति, पदोन्नति, के साथ संविलियन का भी अलग कालम बनाया जावे।

पदोन्नति, समयमान, समतुल्य का अलग अलग जानकारी का कालम बनाया जावे।*

कार्मिक सम्पदा की जानकारी सुरक्षित हो

शिक्षक व कर्मचारियो की सभी जानकारी कार्मिक सम्पदा फॉर्म में लिया जा रहा है, कई कर्मचारियो ने अपनी जानकारी सार्वजनिक न हो, इसका संदेह व्यक्त किया है, अतः सभी जानकारी सुरक्षित हो तथा इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी तय किया जावे।

कार्मिक फॉर्म का वेतन से सम्बन्ध नही

-कार्मिक सम्पदा फॉर्म नही भरने पर अगस्त का वेतन नही बनेगा, यह व्यवस्था नही है, फॉर्म को भरना है, पर इसका वेतन भुगतान से सम्बन्ध नही होना चाहिए।

छत्तीसगढ़ पंचायत ननि शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष संजय शर्मा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, देवनाथ साहू, बसंत चतुर्वेदी, प्रवीण श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता, प्रांतीय सचिव मनोज सनाढ्य, प्रांतीय कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र पारीक, प्रांतीय संयोजक सुधीर प्रधान ने प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा, संचालक शिक्षा, संचालक कोष-लेखा एवं पेंशन से कार्मिक संपदा प्रपत्र को ऑनलाइन करने से पूर्व उपरोक्त समस्याओं के निराकरण करने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.