स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ छ.ग. के द्वारा सरगुजा संभाग की बैठक संपन्न हुआ

0
367

रायपुर– प्रदेश मीडिया प्रभारी हरीश सन्नाट ने बताया कि स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के द्वारा आज सरगुजा संभाग की बैठक अम्बिकापुर के दुर्गा मंदिर प्रांगड़ में संपन्न हुआ | संघ के प्रदेश अध्यक्ष टारजन गुप्ता व प्रदेश सचिव प्रवीण ढ़ीडवंशी ने बताया कि आज सरगुजा संभाग के संभाग पदाधिकारी द्वारा जिला मुख्यालय अम्बिकापुर में बैठक आयोजित किया गया था जिस बैठक में प्रदेश स्तर के सभी पदाधिकारी, संभाग स्तर के पदाधिकारी, जिला व ब्लॉक लेवल के सभी पदाधिकारी साथ ही साथ बड़ी संख्या में स्वास्थ्य संयोजक कमर्चारी संघ के सक्रीय सदस्य उपस्थित थे | प्रांताध्यक्ष के द्वारा इस बैठक में हर सदस्य में पुनः ऊर्जा और शक्ति भरते हुए संघ हित के लिए कार्ययोजना जमीनी स्तर ब्लॉक, जिला और संभाग के समस्याओं का निराकरण के कार्ययोजना बनाया गया | वार्षिक सदस्यता और आजीवन सदस्यता को प्राथमिकता के साथ पूरा करने एवं कई महत्वपूर्ण योजनाएं बनाई गई |
*इस बैठक में पूरी प्रांतीय टीम के अनुमोदन से सरगुजा संभाग का विस्तार किया गया*

संभाग अध्यक्ष *श्री अमृत लाल टुंडे*
संभाग उपाध्यक्ष *श्रीमती रेजिना तिर्की*
संभाग सचिव *महेंद्र साहू*
संभाग प्रवक्ता *दशरथ जायसवाल*
सह सचिव *विकास*
सक्रिय सदस्य *अनूप हालदार*
सक्रिय सदस्य *गुरुचरण*

इस संभाग बैठक में प्रांताध्यक्ष टारजन गुप्ता, उप प्रांताध्यक्ष हरीश जायसवाल, प्रदेश सचिव प्रवीण ढिडवंशी, महामंत्री आर. के अवस्थी, के. रिजवी खान, सरोज बाघमार, रमशीला साहू, सेवती साहू, जहाँगीर खान, आर.के. शर्मा, दुरपत सेठिया, पुष्पांजलि कश्यप, संभाग अध्यक्ष अमृत लाल टुंडे, संभाग उपाध्यक्ष, एवं सभी जिला व ब्लॉक पदाधिकारी उपस्थित रहे |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.