संविलियन के लक्ष्य को पाने नया अभियान छेड़ेंगे शिक्षा कर्मी सेल्फी विद फ्रेंडस और सेल्फी विद स्टूडेंट्स से संविलियनगड़ी में नए मित्र बनाएंगे शिक्षा कर्मी

0
941

 

सेल्फी विद फ्रेंडस और सेल्फी विद स्टूडेंट्स से संविलियनगड़ी में नए मित्र बनाएंगे शिक्षाकर्मी


छत्तीसगढ़ के शिक्षाकर्मी संविलियन के लिए अलग अलग तरीके से अभियान चलाएंगे। पत्थलगड़ी की तर्ज पर संविलियनगड़ी अभियान चलाएंगे।इसके तहत शिक्षाकर्मी नए मित्र मनाएंगे और उन्हें अपनी मांग की सार्थकता व सरकार की वादाखिलाफी से अवगत कराएंगे। जिसे सेल्फी विथ फ्रेंडस का नाम दिया गया है।

शिक्षाकर्मी पंचायत नगरीय निकाय मोर्चा के संचालक संजय शर्मा,वीरेंद्र दुबे, केदार जैन, चंद्रदेव राय, विकास राजपूत ने बताया कि अभियान का क्रियान्वयन दो तरह से किया जाएगा छत्तीसगढ़ में गड़ी का अर्थ मित्र या सखा भी होता है। इसके अंतर्गत हम संविलियन के लिए नए मित्र बनाएंगे। नए मित्रों को संविलियन की मांग की सार्थकता तथा उसके प्रति सरकार की अब तक की विफलता से अवगत कराया जाएगा।  अपने सभी प्रयासों के साथ उन्हें जोड़ेंगे,इसके लिए सेल्फी विथ फ्रेंड्स चलाया जाएगा। इसके साथ ही सेल्फी विद फैमिली, सेल्फी विद कम्युनिटी, सेल्फी विद स्टूडेंट भी चलाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि गड़ी का दूसरा अर्थ गड़ाना भी होता है। इसके अंतर्गत सरकार के उन वादों, दावों संकल्प  व घोषणा जिनका अब तक क्रियान्वयन नहीं हो सका उसे बैनर-पोस्टर तथा अन्य माध्यमों से लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने साफ किया है कि मोर्चा की सहभागिता के बिना होने वाले किसी भी सम्मेलन से उनका कोई संबंध नहीं होगा। 26 मई को राज्य की समस्त 90विधानसभा क्षेत्रों में संविलियन संकल्प दिवस में संकल्प लिया जाएगा। सफल लोकतंत्र के लिए मतदाता जागरूकता का कार्यक्रम भी किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि 11 मई को राजधानी रायपुर के बूढ़ा तालाब स्थित धरना स्थल पर शिक्षक पंचायत नगरीय निकाय मोर्चा के आह्वान पर महापंचायत का आयोजन किया गया था। शिक्षाकर्मियों का दावा है कि इसमें 50 हजार से अधिक शिक्षक जुटे थे। वे अब संविलियन से कम कोई फार्मूले के लिए तैयार नहीं हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.