शिक्षा विभाग के राजपत्र (सेवा शर्तो) का हो शीघ्र प्रकाशन क्रमोन्नति व पदोन्नति प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ किया जावे

0
1979

रायपुर।छत्तीसगढ़ पंचायत न नि शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, व शिक्षा मंत्री श्री प्रेम साय सिंह से शिक्षा विभाग के राजपत्र (सेवा शर्तो) का प्रकाशन कर क्रमोन्नति व पदोन्नति प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने की मांग की है।

संविलियन की प्रक्रिया जुलाई 2018 में पूर्ण किया जा चुका है, किन्तु 06 माह पश्चात भी आज पर्यन्त संविलियन प्राप्त कर चुके एल बी संवर्ग के शिक्षकों के सम्बंध में राजपत्र (सेवा शर्तो) का प्रकाशन नही होने से भविष्य को लेकर अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है,,जबकि स्कूल शिक्षा सेवा के समान संवर्गीय ई व टी संवर्ग के शिक्षकों की सेवा शर्त स्पष्ट है।

22 वर्षो से एक ही पद पर सेवारत हजारो शिक्षक एल बी संवर्ग को पदोन्नति व क्रमोन्नति का लाभ नही मिला है, राजपत्र (सेवा शर्तो) के प्रकाशन नही होने से क्रमोन्नति व पदोन्नति प्रक्रिया बाधित हो रहा है।

जुलाई 2018 में शिक्षक एल बी संवर्ग को संविलियन कर शासकीय किया जा चुका है,,किन्तु राजपत्र के प्रकाशन नही होने से पदोन्नति हेतु एल बी संवर्ग, ई संवर्ग, टी संवर्ग के पद अब तक अलग अलग नही किया गया गया है,,जबकि पद अलग किये बिना ही ई संवर्ग व टी संवर्ग को निरन्तर पदोन्नति दिया जा रहा है,,पद संख्या को पृथक किये बिना निरन्तर पदोन्नति दिया जाना आपत्तिजनक है,,ऐसे पदोन्नति पर तत्काल रोक लगाकर सभी संवर्ग के लिए सभी स्तर के पद पृथक कर पदोन्नति किया जावे।

स्कूल शिक्षा विभाग से राजपत्र (सेवा शर्तो) का शीघ्र प्रकाशन कर शिक्षक एल बी संवर्ग के लिये क्रमोन्नति व पदोन्नति प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने की मांग की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.