संघर्ष मोर्चा Exclusive:शिक्षाकर्मियों को सिर्फ हड़ताली कहना हो गई पुरानी बात…राज्य शिक्षक सम्मान से लेकर मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण सम्मान में शिक्षा कर्मियों को मिल रहा उत्कृष्ट कार्यों के लिए शिक्षक सम्मान

0
888

संघर्ष मोर्चा Exclusive:रायपुर 6 सितंबर 2018। प्रदेश भर में शिक्षाकर्मी अपनी मांगों को लेकर हमेशा से आंदोलन करने वालों में जाने जाते रहे हैं लेकिन अब शिक्षा कर्मियों को हड़ताली कहना हो गई है पुरानी बात अब प्रदेश भर के अलग-अलग जिलों एवं विकास खंड में शिक्षा कर्मी एवं शिक्षा कर्मी से बने शिक्षक एल्बी संवर्ग अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जाने जाने लगे हैं ऐसे ही समर्पित शिक्षक बोधी राम साहू को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान 2019 के लिए चयन किया गया है शुरू से ही अपने कार्य एवं निष्ठा के लिए जाने जाने वाले बोधी राम साहू जी का शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान है साथ ही साहित्य के क्षेत्र में उनकार अपना अलग विशिष्ट पहचान है एवं छत्तीसगढ़ पंचायत नगरी निकाय शिक्षक संघ के समर्पित पदाधिकारी के रूप में जीना सचिव जांजगीर-चांपा का दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।कांकेर जिले से श्रीमती मीरा आर्ची चौहान व्याख्याता एल.बी.संवर्ग शा.उ.मा.वि.डुमाली की घोषणा हूई है।जिन्होंने अपने शिक्षण कौशल से ये मुकाम हासिल किया है।
छ ग पँचायत न नि शिक्षक संघ जिला धमतरी अध्यक्ष,शिक्षक पँचायत संवर्ग साख सहकारी समिति मर्यादित धमतरी अध्यक्ष ,राजमानस संघ शक्ति केंद्र अंगारा के अध्यक्ष,राजमानस संघ द्वारा प्रकाशित पत्रिका रघुपति सन्देस के प्रधान संपादक,छ ग के संदर्भ में रामचरित मानस की प्रासंगिकता विषय पर डॉक्टरेट की उपाधि से विभूषित, कर्मठ, कर्तव्यनिष्ठ,शिक्षा के प्रति समर्पित,शिक्षकों की समस्यायों के समाधान के लिए संघर्षशील,
शिक्षा के माध्यम से समाज को आलोकित करने वाले बहुमुखी प्रतिभा के धनी डॉ भूषण लाल चन्द्राकर व्याख्याता शा उ मा विद्यालय खरतुली जिला धमतरी को 2019 में राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित करने हेतु नाम प्रस्तावित किया गया है।

मुंगेली जिले के शिक्षक एल बी ब्रजेश दीक्षित, बलदाऊ साहू दिनेश सर्राफ, बी एल धुरी, विश्वनाथ राजपूत, लक्ष्मीन अंचल,सुश्री ललिता शर्मा, समीक्षा त्रिपाठी, रामेश्वर सिंह ध्रुव, दयाराम साहू,गोवर्धन साहू, आमिताभ शर्मा, दयाराम साहू, को मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण के तहत शिक्षा एवं ज्ञानदूत पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
यह सम्मानित होने वाले ऐसे शिक्षक हैं जिन्होंने अपने कर्तव्य को निष्ठापूर्वक पालन करते हुए।संघ की जिम्मेदारी का निर्वहन भी बखूबी से करते हैं। शिक्षकों ने अपने स्वयं के वेतन की राशि से अपनी स्कूलों को ऐसा सजाया-संवारा है कि जो किसी प्राइवेट स्कूल से कम नहीं है।
छत्तीसगढ़ पंचायत नगरीय निकाय शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष संजय शर्मा,प्रांतीय सचिव मनोज सनाढ्य,प्रांतीय उपाध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी, देवनाथ साहू, प्रांतीय महासचिव संजय उपाध्याय,वाजिद खान,हेमेंद्र साहसी, मुंगेली जिला अध्यक्ष बलराज सिंह,जांजगीर चाम्पा के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह,कांकेर जिलाध्यक्ष स्वदेश शुक्ला सहित सभी प्रांतीय पदाधिकारियों एवं सभी जिलाध्यक्ष ने शिक्षक LB संवर्ग को सम्मान प्राप्त होने पर सभी शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि हमारे संघ CGPNNSS के पदाधिकारी अनुशासित एवं कर्तव्यनिष्ठ हैं अपने संगठन की जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्य के प्रति हमेशा से ही निष्ठावान रहे हैं। जिसका परिणाम स्वरूप शिक्षकों को सम्मान प्राप्त हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.