पदोन्नति के सम्बंध में प्रमुख सचिव व अपर संचालक से मिला टीचर्स एसोसिएशन….शिक्षक पद पर पदोन्नति हेतु नई वरिष्ठता सूची बनाने, प्राचार्य पद पर पदोन्नति हेतु किया चर्चा

0
2023

रायपुर। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष संजय शर्मा व प्रतिनिधि मंडल ने डॉ आलोक शुक्ला प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा, श्री जे पी रथ अपर संचालक लोक शिक्षण संचालनालय से मुलाकत करके पदोन्नति के सम्बंध में निम्न बिंदु पर मांग / सुझाव प्रस्तुत किया है-

सहायक शिक्षक की वरिष्ठता सूची से हजारो सहायक शिक्षको की पदोन्नति प्रधान पाठक पद पर हो चुकी है, आगे शिक्षक पद पर पदोन्नति हेतु 1 जनवरी 2023 से सहायक शिक्षको की नई वरिष्ठता सूची बनाकर पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण किया जावे।

एल बी संवर्ग के व्याख्याता के लिए प्राचार्य पद पर पदोन्नति हेतु (एक बार) वन टाइम रिलेक्सेशन का प्रावधान बनाया जावे, छत्तीसगढ़ शासन दिनांक 31 दिसम्बर 2021 द्वारा शिक्षक संवर्ग में पदोन्नति के प्रावधान को शिथिल किया गया जिसके तहत प्रधान पाठक प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला, शिक्षक व व्याख्याता के पदों पर पदोन्नति के लिए छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा सेवा (शैक्षिक एवं प्रशासनिक संवर्ग) भर्ती तथा पदोन्नति नियम 5 मार्च 2019 में प्रावधानित 5 वर्ष के अनुभव को एक बार के लिए शिथिल करते हुए 3 वर्ष के अनुभव के आधार पर पदोन्नति देने निर्णय लिया गया है, इसी आधार पर व्याख्याता संवर्ग को भी प्राचार्य पद पर पदोन्नति हेतु कृपया एक बार के लिए 5 के स्थान पर 3 वर्ष शिक्षकीय अनुभव की शिथिलता प्रदान किया जावे।

व्यायाम शिक्षको का सहायक क्रीड़ा अधिकारी, क्रीड़ा परिसर कोच का पद सृजित कर उक्त पद पर पदोन्नति का प्रावधान बनाया जावे।

बी पी एड योग्यता धारी सहायक शिक्षकों को व्यायाम शिक्षक के पद पर पदोन्नति हेतु वन टाइम रिलेक्सेशन का प्रावधान बनाया जावे।

बी लिब योग्यता धारी सहायक शिक्षकों को ग्रंथपाल के पद पर पदोन्नति हेतु वन टाइम रिलेक्सेशन का प्रावधान बनाया जावे।

सहायक शिक्षक विज्ञान / प्रयोगशाला विज्ञान शिक्षक को विज्ञान शिक्षक के पद पर पदोन्नति देने हेतु निर्देश जारी किया जावे।

अंग्रेजी विषय मे स्नातकोत्तर सहायक शिक्षकों को अंग्रेजी विषय शिक्षक के पद पर पदोन्नति देने का प्रावधान किया जावे।

सहायक शिक्षक उर्दू से उर्दू शिक्षक/शिक्षक के पद पर पदोन्नति हेतु प्रवधान किया जावे।

उपरोक्त सभी विषयों पर प्रमुख सचिव व अपर संचालक से विस्तार से चर्चा हुआ।

चर्चा कर ज्ञापन सौपने वाले प्रतिनिधि मंडल में छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश संयोजक सुधीर प्रधान, प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी, विनोद गुप्ता, प्रांतीय सचिव मनोज सनाढ्य, प्रांतीय कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र पारीक, प्रांतीय पदाधिकारी गंगेश्वर सिंह उइके, केशव साहू, योगेश सिंह ठाकुर, जितेंद्र मिश्रा, सहित कवर्धा जिला के सहायक शिक्षक लतीफ कुरैशी ,महेश पाली,रमेश पाल, ईश्वरी प्रजापति, पुष्पलता सिंह,निर्मला जगत शामिल थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.