शिक्षकों के लिये बड़ी खबर…शिक्षक एवं मिडिल HM की पदोन्नति एवं सीधी भर्ती 31 जनवरी तक एवं प्रायमरी HM की पदोन्नति 5 फरवरी तक करने DPI ने सभी JD एवं DEO को जारी किया निर्देश

0
8316

रायपुर 31 जनवरी 2022। शिक्षकों की सीधी भर्ती एवं पदोन्नति को लेकर बड़ी खबर है ।DPI ने सभी संयुक्त संचालक एवं जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र जारी कर कहा है कि शिक्षक एवं प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला के पदों पर सीधी भर्ती एवं पदोन्नति की कार्यवाही 31 जनवरी 2022 तक पूर्ण किया जाए एवं प्रधान पाठक प्राथमिक शाला की पदोन्नति 5 फरवरी 2022 तक एवं सहायक शिक्षक संवर्ग की सीधी भर्ती 31 जनवरी 2022 तक पूर्ण किया जाए। जारी पत्र में कहा गया है कि सर्वप्रथम शिक्षक शालाओं में शिक्षको की नियुक्ति किया जाए शिक्षक विहीन शालाओं में पद स्थापना के पश्चात एकल शिक्षक शालाओं में पदस्थापना किया जाए यदि विकासखंड/ जिले में पद रिक्त है तो पदस्थापना उसी विकासखंड जिले में किया जाए। पदस्थापना आदेश जारी करने के पूर्व प्रस्तावित पद स्थापना सूची का अवलोकन श्री एसके भारद्वाज संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संचालनालय के समक्ष कराना सुनिश्चित करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.