छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के अवकाश कैलेंडर 2022 का विमोचन कलेक्टर अजीत वसंत के कर कमलों से संपन्न हुआ…. संघ के कई पदाधिकारी रहे शामिल

0
630

मुंगेली 1 जनवरी 2022। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन द्वारा प्रत्येक वर्ष अपने सदस्यों के लिए अवकाश कैलेंडर का प्रकाशन किया जाता रहा है। इस वर्ष 2022 के अवकाश कैलेंडर का विमोचन कलेक्टर मुंगेली श्री अजीत वसंत जी के कर कमलों के द्वारा किया गया।इस अवसर पर कलेक्टर महोदय ने सभी शिक्षकों को नववर्ष की बधाई दी। संघ के पदाधिकारियों ने 2022 के अवकाश कैलेंडर के विमोचन पर प्रसन्नता व्यक्त किया वहीं छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव संजय उपाध्याय ने विमोचन के लिए समय प्रदान करने के लिए माननीय कलेक्टर महोदय को धन्यवाद ज्ञापित किया। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली श्री सतीश पांडेय ,जिला परियोजना अधिकारी श्री वी पी सिंह एवं विकास खंड शिक्षा अधिकारी मुंगेली श्रीमती प्रतिभा मंडलोई को भी नव वर्ष की बधाई देते हुए अवकाश कैलेंडर प्रदान किया। अवकाश कैलेंडर 2022 के विमोचन के अवसर पर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रांतीय महासचिव संजय उपाध्याय, जिलाध्यक्ष ठाकुर बलराज सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष मुंगेली शिव कुमार चंद्राकर,जिला प्रवक्ता संतोष यादव, जिला कोषाध्यक्ष सुनील वाधवानी, ब्लॉक सचिव रमेश अनंत,महिला पदाधिकारी श्रीमती श्यामा रानी देवांगन,जिला पदाधिकारी नवाब अली,विजेंद्र कश्यप,निर्मल मानिकपुरी शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.