मुंगेली 20 जुलाई 2021। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर जिला स्तरीय फेडरेशन के द्वारा जुलाई 2019 से लंबित 16% महंगाई भत्ता देय तिथि से स्वीकृत करने संघर्षरत रहा है। इसी तारतम्य में 20 जुलाई को मध्यांतर में माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर मुंगेली के माध्यम से दिया गया। फेडरेशन ने 14 सूत्रीय मांग में सम्मिलित इस मांग को लेकर दिसंबर 2020 से कलम रख मशाल उठा आंदोलन 3 चरणों में कर चुका है।लेख है कि केंद्र सरकार द्वारा जनवरी 2020 का 4% जुलाई 2020 का 3% एवं जनवरी 2021 के 4% कुल लंबित 11% भत्ता कर्मचारियों को मिलेगा। जबकि प्रदेश के कर्मचारियों को वर्तमान में मात्र 12% महंगाई भत्ता ही मिल रहा है जो कि न्यायोचित नहीं है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में कोरोनावायरस ने शासकीय सेवकों ने दिन-रात परिश्रम किया है शासन से उनका हक दिलाना अपेक्षित है आज के इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी के संबद्ध सभी मान्यता प्राप्त संगठन के जिला अध्यक्ष सहित पदाधिकारी गण सम्मिलित हुए।कार्यक्रम को शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष आईडी चौधरी, व्याख्याता संघ के वी एन वैष्णव राजपत्रित अधिकारी संघ के वी पी सिंह सहित संयोजक डॉक्टर आई पी यादव, उप संयोजक अवधेश शुक्ला, प्रवक्ता कामता प्रसाद साहू, लिपिक संघ से संतोष मिश्रा, तृतीय वर्ग प्रदेश कर्मचारी संघ सेबिंदु भास्कर, कर्मचारी कांग्रेस के किशन चंद वारे ने संबोधित किया। कार्यक्रम में मोहम्मद उमर कुरैशी,जांगड़े अशोक कश्यप सुशील शुक्ला अरे श्रीकांत लासकर आदि साथियों का सराहनीय योगदान रहा।