बिलासपुर।– छ. ग शासकीय अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर आज जिले भर के कर्मचारियों ने सामुहिक अवकाश लिया। दिन भर शासकीय कार्यालयों में सन्नाटा पसरा रहा। जिले के कर्मचारी धरना स्थल नेहरू चौक में उपस्थित होकर धरना प्रदर्शन कर शासन से अपनी मांगों पर ध्यानाकर्षण किये। फेडरेशन के प्रांतीय प्रवक्ता रोहित तिवारी, जिला संयोजक रविन्द्र तिवारी ने बताया कि 11 सूत्रीय मांगों पर ध्यानाकर्षण के लिए यह आंदोलन है, जिसमें प्रमुख रूप से – 1 प्रदेश के लिपिको के सहित समस्त कर्मचारियों के वेतनमान की विसंगति का तत्काल निराकरण किया जाए। 2 कोरोना संक्रमण से मृतक कर्मचारी के आश्रित के परिवार को 50 लाख रुपये का अनुदान एवं परिवार के सदस्य को योग्यतानुसार निशर्त विशेष अनुकम्पा नियु प्रदान किया जाये।। 3 कोरोना वारियर के रूप में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक,नर्स एवं पैरामेडिकल स्टाफ को प्रोत्साहन राशि के रूप में एक माह का अतिरिक्त वेतन प्रदाय किया जाये।। 4 जुलाई 2020 में मिलने वाली वेतन वृद्धि को तत्काल बहाल किया जाये। 5 कोरोना संक्रमण के पहले का जुलाई 2019 में 5 प्रतिशत देय महंगाई भत्ता समस्त कर्मचारियों एवं पेंशरो को प्रदान किया जाये। 6 तृतीय श्रेणी के पदों पर विगत दो वर्षों स्व अनुकम्पा नियुक्ति में लगी रोक को तुरंत हटाया जाये एवं अनुकम्पा नियुक्ति के सभी लंबित प्रकरणों का एक माह की समय सीमा में निराकरण किया जाये। 7 समस्त विभागों में लंबित पदोन्नति शीघ्र प्रारंभ किया जाये एवं समान रूप से सभी संवर्गों को क्रमोन्नत एवं समयमान वेतनमान का लाभ दिया जाये। 8 नई पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना छत्तीसगढ़ में लागू की जाए। आज शासकीय कर्मियों के आक्रोश का असर शासकीय कार्यालयों में भी रहा जल संसाधन विभाग ,वन विभाग,शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कलेक्ट्रेट कार्यालय, कोषालय, लोक निर्माण विभाग, कंपोजिट बिल्डिंग, सहित समस्त कार्यालयों में सन्नाटा पसरा रहा। आज धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से रोहित तिवारी,रविन्द्र तिवारी,सुनील यादव, अनिल शर्मा, परस कौशिक, विजय तिवारी, देवेंद्र ठाकुर, मनहरण कौशिक, हेमंत बघेल, मन्नू श्रीवास्तव, प्रदीप शर्मा,सूर्यप्रकाश कश्यप, हितेश वैष्णव, सागर चौबे, उमेश चक्रधारी, गोविंद वैष्णव, कौशिक, वर्षा रानी चरण,सबनम मशीह , पुष्पा श्रीवास्तव,राखी कौशिक, सुदीप दत्ता, ज्ञानेंद्र ठाकुर, घनश्याम दुबे,सौरभ मजूमदार, अरविंद गहवाई, नवरंग,हरीश जांगड़े, मनोज चंद्रवंशी,सुनील नायडू,उमेश सैनी,मुकेश लिनहोरे,सुभाष चतुर्वेदी, मिथलेश त्रिवेदी, श्रीराम यादव,सुमंत यादव,विकास तिवारी,सिदार,लोनिया,के साथ सैकड़ो अधिकारी कर्मचारियों में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी और जमकर नारेबाजी के साथ विरोध प्रदर्शन किया।