महिला शिक्षिकाओं ने मनाया तीज उत्सव विभिन्न प्रतियोगिताओं का किया गया आयोजन महिलाओं को समाज में मिले बराबरी का दर्जा- श्रीमती लेखनी चंद्राकर

0
480

महिला शिक्षिकाओं ने मनाया तीज उत्सव विभिन्न प्रतियोगिताओं का किया गया आयोजन महिलाओं को समाज में मिले बराबरी का दर्जा-श्रीमती लेखनी चंद्राकर

मुंगेली। कई वर्षों से मुंगेली जिले के महिला शिक्षिकाओं के द्वारा उनकी एकजुटता के प्रतीक के रूप में तीज उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है। इस बार कोरोना वायरस महामारी के चलते तीज उत्सव का आयोजन वर्चुअल तरीके से किया गया। जिसमें जिले की कई महिला शिक्षिकाओं ने तीज उत्सव में भाग लिया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि की आसंदी से जिला पंचायत मुंगेली की अध्यक्ष लेखनी सोनू चंद्राकर ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं को समाज में बराबरी का दर्जा मिलना चाहिए महिलाएं अपने पति के दीर्घायु के लिए तीज का उपवास करती है यह समर्पण केवल नारी शक्ति में ही निहित होती है। तीज उत्सव के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई ।जिसमें थाली सजाओ प्रतियोगिता, परिधान,मेहंदी, गीत-संगीत -भजन एवं प्रश्न मंच का आयोजन किया गया। थाली सजाओ प्रतियोगिता में प्रथम श्रीमती जसरानी सिंह,द्वितीय श्रीमती अनीता शुक्ला, तृतीय बिंदेश्वरी ठाकुर और श्रीमती आशा तंबोली ने प्राप्त किया। परिधान प्रतियोगिता में प्रथम श्रीमती सारिका गुप्ता, द्वितीय सुश्री सतरूपा ध्रुव, तृतीय श्रीमती रंजीता उपाध्याय और श्रीमती स्वाति पांडेय ने प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम सुश्री समीक्षा त्रिपाठी, द्वितीय श्रीमती सदाब सैय्यद और श्रीमती माधुरी कुजुर,तृतीय सुश्री कुमुदिनी नेताम और सुश्री नमिता खत्री ने प्राप्त किया।गीत भजन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्रीमती अन्नपूर्णा परिहार द्वितीय स्थान श्रीमती सुजीता पाटले और श्रीमती अंतरा मंत्री,तृतीय स्थान श्रीमती शोभा किरण शुक्ला और श्रीमती प्रीति शर्मा ने प्राप्त किया। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन लोरमी के द्वारा प्रश्न मंच प्रतियोगिता ऑनलाइन क्लास एक्सपर्ट एवं ब्लाक सचिव दयाराम साहू जी के द्वारा किया गया। जिसमें प्रथम स्थान सुश्री समीक्षा त्रिपाठी द्वितीय स्थान श्रीमती अन्नपूर्णा परिहार एवं तृतीय स्थान श्रीमती रंजीता उपाध्याय ने प्राप्त किया। तीज उत्सव समापन कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री नूपुर राशि पन्ना, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री निकिता मरकाम और विकास खंड शिक्षा अधिकारी मुंगेली डॉ प्रतिभा मंडलोई को भी आमंत्रित किया गया था। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ,प्रदेश महासचिव संजय उपाध्याय एवं जिलाध्यक्ष बलराज सिंह ने कार्यक्रम में सभी महिला शिक्षिकाओं को तीज उत्सव की बधाई देते हुए कहा कि नारी शक्ति संगठन की रीढ़ की हड्डी है। और महिलाओं की सक्रियता एवं समर्पण से ही संगठन आज इस ऊंचाई पर पहुंचा हुआ है। तीज उत्सव कार्यक्रम के आयोजन में छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन एवं महिला प्रकोष्ठ का रहा संगठन के जिला महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी श्रीमती सुषमा पांडेय, ब्लॉक महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी श्रीमती रीना सिंह श्रीनेत, श्रीमती छलदेवी नवरंग, श्रीमती विद्या शर्मा, श्रीमती मीनाक्षी उपाध्याय, श्रीमती शशि प्रभा सोनी सहित महिला प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का विशेष सहयोग रहा कार्यक्रम का सफल संचालन महिला प्रकोष्ठ मुंगेली की उपाध्यक्ष श्रीमती सुधारानी शर्मा ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.