संविलियन लेना है तो शिक्षाकर्मियों को ₹10 के स्टांप में देना होगा ब्यौरा….शिक्षाकर्मियों ने इस पर जताई कड़ी आपत्ति

0
1215
shiksha karmi news GROUP

कोरबा 27 जून 2018।शिक्षा कर्मियों को अब संविलियन के लिए 10 रुपये के स्टाम्प पर सम्पत्ति के ब्यौरा देने के beo के फरमान से शिक्षा कर्मियों में खासी नाराजगी है।आदेश जारी होने की सूचना और संघ के पदाधिकारियों ने आपत्ति दर्ज कराई। विकास खण्ड पोड़ी उपरोड़ा कार्यालय से संविलियन हेतु सहमति पत्र 10 रूपये के स्टाम्प में चल अचल संपत्ति का विवरण प्रस्तुत करने सम्बन्धी आदेश प्रसारित किया गया था।जो शिक्षकों को परेशान करने वाला था। इस मुद्दे पर ततपरता दिखाते हुये प्रदेश सह सचिव श्री प्रमोद सिंह राजपूत जी ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री चन्द्राकर जी से चर्चा कर स्टाम्प पेपर में विवरण देने पर आपत्ति जताई।तब श्री चन्द्राकर जी द्वारा बताया गया कि स्टाम्प पेपर में चल अचल संपत्ति का विवरण का उल्लेख त्रुटिवश हो गया है। एवं किसी से स्टाम्प पेपर में शपथ पत्र नही लिया जायेगा। चल अचल संपत्ति का विवरण ऊपर से आदेश आने पश्चात निर्धारित प्रारूप में ही लिया जायेगा।अतः प्रमोद सिंह राजपूत प्रदेश सह सचिव,मनोज चौबे,जिला अध्यक्ष कोरबा रामशेखर पाण्डेय,ब्लॉक अध्यक्ष पोड़ी ,लीलाराम साहिलपोड़ी उपरोड़ा ने बताया कि ब्लॉक के समस्त शिक्षक पँचायत संवर्ग से स्टाम्प पेपर में किसी भी प्रकार की जानकारी नही ली जायेगी। इसलिये आप मन में किसी प्रकार की दुविधा न रखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.